{"_id":"5fbac3e88ebc3e9bbd5f6430","slug":"daurala-sugar-mill-containment-declared-31-people-found-corona-infected-in-10-days-laward-news-mrt5122145155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला शुगर मिल कंटेनमेंट घोषित, 10 दिन में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला शुगर मिल कंटेनमेंट घोषित, 10 दिन में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला शुगर मिल कंटेनमेंट घोषित, 10 दिन में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले
दौराला। दौराला शुगर मिल में कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएचसी प्रभारी ने एसडीएम को पत्र लिखा था। रविवार को एसडीएम ने शुगर मिल को कंटेनमेंट घोषित कर दिया। हालांकि पेराई सत्र पूर्व की तरह चलता रहेगा।
सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि पिछले 10 दिन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुगर मिल व मिल कॉलोनी में शिविर लगाकर कर्मी व अधिकारियों की कोरोना की जांच की थी। जांच में अब तक 31 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 15 लोग होम क्वारंटीन है, जबकि कई भर्ती हैं। कोरोना की चेन न बढ़े इसके लिए सीएचसी प्रभारी ने एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय को पत्र लिखकर मिल को कंटेनमेंट जोन घोषित कराने की बात कही थी। एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए रविवार को मिल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि शुगर मिल व कॉलोनी में रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों की जांच के लिए शिविर लगाया जाएगा। दोनों जगह सैनिटाइज किया जाएगा। एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय ने बताया कि मिल को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। गन्ना पेराई को देखते हुए पेराई सत्र पूर्व की भांति चलता रहेगा। सभी को सामाजिक दूरी, मास्क लगाए रखने और हाथों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. सचिन मलिक का कहना है कि मिल के कर्मचारियों व अधिकारियों को नियमों का पालन करने की जरूरत है। यदि नियमों को अनदेखा किया गया तो क्षेत्र में महामारी अधिक फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।