फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughters were molested, victim attempted suicide

बेटियों से छेड़छाड़, पीड़ित ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 09 Aug 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Daughters were molested, victim attempted suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। बेटियों से छेड़छाड़ के आरोपियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए सीओ किठौर कार्यालय पर एक पिता ने पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा।

क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर चार-पांच साथियों के साथ मऊखास स्थित सीओ किठौर कार्यालय पहुंचा। उसने बताया कि उसकी तीन बेटियों, भतीजी, भांजी चार दिन पहले गांव में लगे गोगामेडी मेले को देखने गई थीं। आरोप है कि रात लगभग 9:00 बजे गांव के दूसरे समाज के कुछ युवकों ने बेटियों पर फब्तियां कसीं। आरोपियों में से एक युवक ने बेटी का मोबाइल छीनकर उसमें अपना नंबर डायल करने लगा। बेटियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। पीड़ित का आरोप है कि अब आरोपी उस पर पुलिस से शिकायत न करने का दबाव बना रहे हैं। शिकायत पर बेटियों के अपहरण की धमकी दी जा रही है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि खरखौदा पुलिस से जानकारी करने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed