फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughters should bring glory to the country and family: Lewis

देश और परिवार का नाम रोशन करें बेटियां : लुईस

Mon, 09 Mar 2026 07:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 09 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Daughters should bring glory to the country and family: Lewis
सरधना। संत जोसफ्स कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गा। संस्थान
संत जोसफ्स कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर हुई भाषण प्रतियोगिता
विज्ञापन

सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सोमवार को महिला सशक्तिकरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका पर विचार रखे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने कहा कि बेटियों को पढ़कर परिवार और देश का नाम रोशन करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरू और मंच संचालन सोनम और लायबा नूर ने किया। प्रतियोगिता में कुल 25 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों और महिलाओं की भूमिका को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्राओं को आगे बढ़ने, नेतृत्व करने और उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग कर स्वयं, परिवार, समाज और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. विदुषी, डॉ. अंकुर, डॉ. महेश पालीवाल, शहला अंसारी, डॉ. राहत परवीन, राजेंद्र सिंह और डॉ. राजेश्वरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में सेबी, साक्षी, लवीना, सानिया, राधिका, इकरा, लायबा, खुशनुमा आदि छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed