{"_id":"624a0326c3ba5100a540ba0c","slug":"daughters-ahead-of-sons-in-anti-coronavirus-vaccination-meerut-news-mrt5830517190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनारोधी टीकाकरण में बेटों से आगे बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनारोधी टीकाकरण में बेटों से आगे बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 से 14 वर्ष के 12,289 बच्चे वैक्सीन लगवा चुके
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कोरोना महामारी के खतरे के मद्देनजर समाज जागरूक हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। 12 से 14 साल और 15 से 17 साल आयु वर्ग में बेटों से ज्यादा बेटियां बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं।
12 से 14 वर्ष के 12,289 बच्चे वैक्सीन लगवा चुके हैं, जबकि 15 से 17 वर्ष के 1,95,717 किशोर व किशोरियों ने वैक्सीन लगवाकर समाज को टीकाकरण कराने का संदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन दोनों वर्गों में करीब 51 प्रतिशत लड़कियों और 49 प्रतिशत लड़कों ने टीकाकरण कराया है। जिले के 83 केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल हर आयु वर्ग 27,97,606 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 21,74,599 को दोनों डोज लग चुकी हैं।
बच्चे दिखा रहे रुचि
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि परीक्षा व अवकाश के बावजूद बच्चों ने टीकाकरण के प्रति खासी रुचि दिखाई है। यही वजह है कि कम समय में भी ज्यादा टीकाकरण हुआ है। यह सराहनीय है। टीकाकरण को और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
वैक्सीन से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
सरकार ने महामारी से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है। वैक्सीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार रहेगी। - राधिका
सभी को लगवानी चाहिए वैक्सीन
महामारी से बचने के लिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। मैंने भी वैक्सीन लगवा ली है। - श्रद्धा
सुरक्षित है वैक्सीन
कोरोना से बचाव की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। यह किसी तरह से नुकसानदायक नहीं है। अब कोरोना का डर खत्म हो गया है। - मन्त्वया
डरें नहीं, वैक्सीन लगवाएं
इस टीके से न तो दर्द होता है और न ही इसका कोई नुकसान है। मैंने टीका लगवा लिया है। सबको यह लगवाना चाहिए। - नैतिक