फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daughter said... if you do not get married to a lover then you will change your religion

बेटी ने कहा... प्रेमी से शादी नहीं कराई तो कर लूंगी धर्म परिवर्तन

Sun, 10 Sep 2017 01:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 10 Sep 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
daughter said... if you do not get married to a lover then you will change your religion
लव मैरिज

मेरठ में एक प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस में घुसकर जान बचाई। इस दौरान युवती के परिजन भी अंदर पहुंच गये। युवती ने पुलिस के सामने ही जान का खतरा बताते हुए हंगामा कर दिया। बाद में एसपी देहात ने युवती के परिजनों को फटकार लगाते हुए बाहर कर दिया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी निवासी शिवा का दूसरे समुदाय की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन युवती के परिजन विरोध कर रहे हैं। एक माह पहले दोनों घर से फरार हो गये और मंदिर में शादी करने का दावा किया। उधर, युवती ने बताया कि परिजनों ने कहा था कि तुम घर आ जाओ तुम्हारी शादी करा देंगे, लेकिन बाद में मुकर गए। आरोप है कि युवती की मां युवक से शादी के बदले में दस लाख मांग रही है। युवती जान का खतरा जता प्रेमी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने कहा कि यदि उसके परिजनों ने शादी नहीं की तो वह धर्म परिवर्तन कर प्रेमी के साथ रहेगी। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : थाने में प्रेमिका बोली, शादी करोगे या फिर जेल जाओगे, प्रेमी बोला...
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed