फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughter-in-law brings 92-year-old mother-in-law on a *kanwar*

Meerut News: 92 वर्षीय सास को कांवड़ में बैठाकर लाई बहू

Mon, 03 Aug 2026 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law brings 92-year-old mother-in-law on a *kanwar*
- मां की तबीयत बिगड़ी तो बेटे ने संभाली जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। कांवड़ यात्रा में जहां शिवभक्तों की आस्था के अनेक रंग दिखाई दे रहे हैं, वहीं सास-बहू के रिश्ते की एक भावुक मिसाल भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दिल्ली के शाहदरा निवासी परिवार की बहू काजल चौधरी (55) अपनी 92 वर्षीय सास चंद्रो देवी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल यात्रा करा रही हैं।
हाईवे पर जैसे ही यह कांवड़ दौराला क्षेत्र से गुजरी तो श्रद्धालुओं और राहगीरों की निगाहें उसी पर टिक गईं। लोगों ने रुककर बुजुर्ग महिला के दर्शन किए और परिवार के इस समर्पण की सराहना की। परंतु, दौराला पहुंचने पर काजल की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे मनीष को कॉल दौराला बुला लिया। अब आगे की कांवड़ यात्रा की जिम्मेदारी मनीष संभालेंगे।
विज्ञापन

मनीष ने बताया कि उसकी दादी चंद्रो ने उसकी मां काजल से कांवड़ लाने की इच्छा जाहिर की थी। मां दादी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से लौट रही थी। मां की उम्र अधिक होने के कारण उनकी दौराला पहुंचने के बाद तबीयत बिगड़ गई। मनीष ने बताया कि अब वह मां की कांवड़ यात्रा को पूरा करेगा। उसने कांवड़ को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने का संकल्प लिया। परिवार के अन्य सदस्य भी साथ रहे। बेटे का अपनी मां के प्रति यह समर्पण देख आसपास मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में कई स्थानों पर शिवभक्तों और स्थानीय लोगों ने कांवड़ रोककर चंद्रो देवी को पानी पिलाया, उनका हालचाल पूछा और परिवार का उत्साह बढ़ाया। हाईवे पर गुजरने वाले लोग इस अनोखी कांवड़ को देखने के लिए रुकते रहे। काजल चौधरी ने बताया कि वह दूसरी बार अपनी सास को कांवड़ यात्रा करा रही हैं। इस बार दोनों की कांवड़ यात्रा का जोड़ा भी पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि सास-बहू का रिश्ता केवल पारिवारिक औपचारिकता नहीं, बल्कि सम्मान, विश्वास और अपनत्व का रिश्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed