फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daughter filed a case against her parents for insisting her for triple talaq in Meerut

बेटी ने मां-बाप पर ही दर्ज कराया मुकदमा, पंचायत में धोखे से तीन तलाक कराने का आरोप

Sat, 28 Sep 2019 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Sep 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
daughter filed a case against her parents for insisting her for triple talaq in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ रही आयशा ने नौचंदी थाने में अपने माता-पिता के खिलाफ धोखाधड़ी व जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में उन लोगों को भी शामिल किया है, जिन लोगों ने पंचायत में धोखे से आयशा को तीन तलाक दिलाया था।
विज्ञापन


ढबाईनगर निवासी आयशा का कहना है कि उसकी शादी 9 मार्च 2014 को सरफराज पुत्र हाजी असगर निवासी ढबाई नगर से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हुए। 17 जून को पिता आफताब अंसारी और मां नाजिमा ने मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ मिलकर साजिश रची। 
विज्ञापन


पंचायत बुलाकर उसके पति से तीन तलाक दिला दिया। विरोध करने पर पिता ने धमकी दी कि अगर वह तलाक के कागजों पर साइन नहीं करेगी तो वह उसकी मां को तलाक देकर उसे मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: आईएसआईएस को भी सप्लाई होते हैं किठौर से असलहे, फिर सवालों के घेरे में मेरठ पुलिस

पंचायत के बाद पिता आफताब अंसारी और पंचायत के लोगों ने ससुराल पक्ष से 21 लाख रुपये हड़प लिए। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है। उन्होंने तीन तलाक के फर्जी कागजात भी तैयार करा लिए। कागजातों में दिखाया गया कि तीन अलग-अलग तारीखों में उसने तलाक दिया। जबकि यह गलत था।

आयशा का कहना है कि 21 लाख रुपये हड़पने के बाद पिता अफताब और मां नाजिमा की नीयत बदल गई। उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस तक मामला पहुंचा तो 8 सितंबर को माता-पिता नौचंदी थाने से उसे ले गए। 10 सितंबर को उसका फिर विवाद हुआ तो उसने पति सरफराज के साथ ससुराल जाने की बात कही। इस पर मां और पिता ने उसे पीटा और जान से मारने की नीयत से हमला किया। 

आयशा का कहना है कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए दर-दर भटक रही है। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने बताया कि आयशा की शिकायत पर पिता और मां को नामजद कर मुकदमा किया है। जबकि अज्ञात में वह लोग शामिल हैं, जिन्होंने पंचायत की आड़ में तीन तलाक का फरमान सुनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed