फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughter accused of capturing house

बेटी पर मकान कब्जा करने का आरोप

Wed, 19 Aug 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Daughter accused of capturing house
मेरठ। बेटी पर मकान कब्जा करने का आरोप लगा सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार को एक वृद्धा घर के बाहर धरने पर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा को समझा-बुझाकर घर भेजा। वृद्धा ने बताया कि वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमरनाथ की पत्नी शीला कालरा हैं। फिलहाल वह अपनी छोटी बेटी के साथ नेहरू नगर में रहती हैं। पांडवनगर जी ब्लाक स्थित मकान को उन्होंने पति की पेंशन जमाकर खरीदा था। बड़ी बेटी ने धोखे से मकान की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करा ली थी। उन्होंने उसे रद्द करा दिया था। बाद में कुछ लोगों की मदद से कोर्ट में केस डाल दिया। पुलिस ने वृद्धा की बेटी से बात की तो उसने आरोप नकार दिए। मामला कोर्ट में होने का हवाला देते हुए पुलिस ने वृद्धा को समझाया और कोर्ट की मदद से मकान पर कब्जा लेने की बात कही। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि मकान को लेकर महिला का पारिवारिक विवाद है। मामला न्यायालय में चल रहा है। ऐसे में पुलिस कोई कार्रवाई नही कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed