फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daughter accused her father to beaten her by hostage in Meerut

सर! मेरा पिता मुझ पर गलत नजर रखता है, एसएसपी को आपबीती सुनाते हुए बिलख पड़ी किशोरी

Tue, 14 May 2019 01:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 May 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
daughter accused her father to beaten her by hostage in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ में एक किशोरी ने अपने पिता पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता एसएसपी से अपनी पीड़ा बताते हुए बिलख पड़ी। एसएसपी ने एसओ रेलवे रोड को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मामला रेलवे रोड थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां पिता से अलग रहती है। आरोप है कि पिता उसकी पिटाई करता है। दिन में उसे खाना भी नहीं दिया जाता। भूखा रखा जाता है। जब भी वह शिकायत करती है तो उसे बेरहमी से पीटा जाता है। 
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि पिता उस पर गलत नजर रखता है जिसका उसने विरोध किया था। पिता के उत्पीड़न से वह तंग आ चुकी है। उसका जीना दुश्वार हो गया है। ऐसी स्थिति में उसे इंसाफ चाहिए। उत्पीड़न झेलकर ही वह इंसाफ के लिए यहां आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने किशोरी की शिकायत सुनने के बाद कहा कि वह इसकी गहन जांच कराएंगे। यदि मारपीट का मामला है तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करेगी। 

वहीं, एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह का कहना है कि जांच में यह सामने नहीं आया कि पिता अपनी बेटी पर गलत नजर रखता है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed