फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daslakshana: The great festival began with the worship of the religion of supreme forgiveness

उत्तम क्षमा धर्म की आराधना के साथ शुरू हुआ महापर्व

Fri, 29 Aug 2025 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 29 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Daslakshana: The great festival began with the worship of the religion of supreme forgiveness
मेरठ। जैन धर्म के सबसे पवित्र भाद्रपद माह में दसलक्षण महापर्व का शुभारंभ विभिन्न जैन मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना की गई। इसमें जैन समुदाय ने आत्मशुद्धि, सहनशीलता और क्षमा के गुण को अपनाने का संकल्प लिया। मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन विधान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। विद्वान वक्ताओं ने क्षमा को सच्ची शक्ति और आंतरिक बल का प्रतीक बताया।
विज्ञापन

क्षमा कमजोरी नहीं यह है सच्ची ताकत : नंदन शास्त्री
मेरठ। आनंदपुरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व का शुभारंभ समवशरण के सुंदर मांडले के साथ हुआ। मांडले में आठ भूमि और 12 सभाओं का चित्रण किया गया। आठ मंगल द्रव्यों और आठ प्रातिहार्यों की स्थापना के साथ महावीर भगवान की मूर्ति सौधर्म इंद्र उमेश जैन सराफ द्वारा स्थापित की गई। मंगल कलश की स्थापना डोली जैन ने की। ध्वजारोहण उमेश जैन और ममता जैन ने किया। भगवान शांतिनाथ को पांडुक शिला पर विराजमान कर शांतिधारा की गई। प्रभात जैन, अंशुल जैन, उमेश जैन और सचिन जैन को पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अर्हम चक्र महामंडल विधान में 16 श्रीफल अर्पित किए गए। सायंकाल भगवान की आरती के बाद विद्वान नंदन शास्त्री ने कहा कि क्षमा कमजोरी नहीं बल्कि सच्ची ताकत है। क्रोध न करना और शांत रहना ही उत्तम क्षमा है। इस दौरान सुनील जैन, अरुण जैन, सतेंद्र जैन और चैतन्य जैन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

सदर दुर्गाबाड़ी में सहस्त्रनाम विधान
मेरठ। सदर दुर्गाबाड़ी स्थित 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सुबह भगवान का अभिषेक और शांतिधारा के बाद सहस्त्रनाम विधान हुआ। नित्य नियम पूजा में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। उत्तम क्षमा धर्म के दिन भक्तों ने क्रोध और घृणा का त्याग कर धैर्य और सहनशीलता को अपनाने का संकल्प लिया। विद्वानों ने बताया कि क्षमा न केवल दूसरों के अपराधों को माफ करना नहीं है। यह स्वयं की गलतियों के लिए भी क्षमा याचना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षमा है सच्ची ताकत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
मेरठ। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में दसलक्षण पर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की भव्य आराधना हुई। पंडित सिद्धांत शास्त्री ने कहा कि क्षमा कमजोरी नहीं बल्कि आंतरिक शक्ति है। तलवार से जीत बाहरी बल है। क्षमा से जीत आंतरिक बल है। मंदिर में प्रातः 6:30 बजे मंगलाष्टक, अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन और तत्वार्थ सूत्र वाचन हुआ। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य रमाकांत जैन और उज्जवल जैन को मिला। इंद्र बनने का सौभाग्य सौरभ जैन, साहिल जैन, अतुल जैन, विशाल जैन और अंकित जैन परिवार को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्तामर विधान में 48 अर्घ्य समर्पित किए। रचित जैन ने बताया कि क्षमा से व्यक्ति तनावमुक्त और हल्का महसूस करता है। शाम को वीर नवयुवती संघ द्वारा भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। अक्षिता, संपदा, संस्कृति, अनन्या, अरु, सुरभि और शुभि ने भाग लिया। अनिल जैन ने 10 विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान रमेश जैन, विनोद जैन, कपिल जैन, मनोज जैन, राजीव जैन, हेमचंद जैन आदि मौजूद रहे।
कचहरी रोड मंदिर में महावीर दीप अर्चना
मेरठ। कचहरी रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 6:30 बजे अभिषेक और पूजन हुआ। शाम 7:00 बजे कंचन जैन और पालकी जैन के संचालन में 30 परिवारों ने महावीर दीप अर्चना की। प्रत्येक परिवार ने दीप प्रज्ज्वलन किया। धार्मिक खेल और प्रश्न मंच का आयोजन हुआ। इस दौरान राजीव जैन, अंजू जैन, बबीता जैन, सौम्या जैन, शशि जैन, विनोद जैन आदि मौजूद रहे।
उत्तम क्षमा की आराधना की
मेरठ। श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर सेक्टर-2 शास्त्रीनगर में दसलक्षण महापर्व का भव्य शुभारंभ हुआ। विधानाचार्य पीयूष जैन शास्त्री और बाहुबली जैन शास्त्री के सानिध्य में उत्तम क्षमा धर्म की आराधना की गई। ध्वजारोहण का सौभाग्य शशि भूषण जैन और माधुरी जैन परिवार को मिला। शांतिधारा का पुण्य लाभ राकेश कुमार जैन परिवार को प्राप्त हुआ। मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक मुकेश जैन ने किया। विधान की सामग्री का संकल्प अजेंद्र कुमार जैन और विजेंद्र कुमार जैन परिवार ने लिया। सायंकाल भगवान की आरती के बाद शास्त्री ने शास्त्र सभा में पांच ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे। सांस्कृतिक कार्यक्रम एक मिनट की दौड़ मोनिका जैन और मयूरी जैन के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। पुरस्कार वितरण राजीव जैन और सपना जैन ने किया। मंदिर अध्यक्ष सुधीर कुमार जैन, मंत्री राकेश कुमार जैन, संगठन मंत्री शशि भूषण जैन के साथ सौरभ जैन, नीरज रानी जैन, सुलोचना जैन आदि ने आयोजन को सफल बनाया।
वीर नगर में भक्ति भाव से पूजन किया
मेरठ। वीर नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः भगवान महावीर स्वामी और भगवान आदिनाथ का अभिषेक और दसलक्षण पूजन हुआ। शांतिधारा का सौभाग्य शुभम जैन को मिला। पूजन योगेश जैन, अमित जैन, मोहन जैन, विरेंद्र जैन और सुदीप जैन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सायंकाल अंजू जैन, शालिनी जैन और निधि जैन के संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया।
मानसरोवर गार्डन में भक्तामर पाठ किया
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर गार्डन दिल्ली रोड स्थित 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम क्षमा पर्व मनाया गया। सुबह अभिषेक और शांतिधारा के बाद नित्य नियम पूजा हुई। शाम को भक्तामर पाठ के बाद धार्मिक चर्चा की गई। इस दौरान अनिल जैन, संजय जैन, अतुल जैन, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे।

महावीर जयंती भवन में हुआ अरहम चक्र विधान
मेरठ। शारदा रोड महावीर जयंती भवन में दस लक्षण पर्व पर अरहम चक्र विधान हुआ। जैन समाज के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, संजय जैन, विनोद जैन, अनिल जैन आदि रहे। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में दसलक्षण पर्व के प्रथम दिन की पूजाएं की गई। इस दौरान नवीन जैन, हेमंत जैन, नवीन, अतुल, अमित, संजय, पंकज, जिनेंद्र रहे। थापरनगर, गंगानगर और कंकरखेड़ा जैन मंदिरों में भी पूजाएं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed