फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Das Motors owner Rahul and Ajay Singhal's house ravaged

दास मोटर्स के मालिक राहुल और अजय सिंघल के घर दबिश, दुकान पर कब्जे के विवाद में हुआ था नामजद मुकदमा

Thu, 06 Aug 2020 12:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Das Motors owner Rahul and Ajay Singhal's house ravaged
meerut police - फोटो : amar ujala
मेरठ में दास मोटर्स के मालिक राहुल दास और अजय सिंघल के घर पर बुधवार रात लालकुर्ती पुलिस ने दबिश दी। पुलिस का कहना है कि दोनों नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेगमबाग निवासी धर्मेंद्र ग्रोवर की बेगम ब्रिज रोड स्थित भोपाल सिंह मार्केट में सराफा एवं प्रॉपर्टीज की दुकान है। दुकान पर जबरन कब्जा और सामान चोरी करने के आरोप में धर्मेंद्र ग्रोवर की शिकायत पर लालकुर्ती थाने में राहुल दास और अजय सिंघल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को धर्मेंद्र ग्रोवर और उनकी बेटी के पुलिस ने बयान दर्ज किए। जिसमें उन्होंने गौरव कपूर का नाम भी बताया। एसओ लालकुर्ती रविंद्र सिंह पलावत ने बताया कि मुकदमे में गौरव कपूर का नाम भी शामिल कर लिया गया है। एसओ का दावा कि नामजद आरोपियों की तलाश में उनके घर पर दबिश दी गई। लेकिन वह घर से फरार मिले। मुकदमे में जांच और साक्ष्य के आधार पर और भी धारा बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन मेरे पिता उत्पीड़न किया 
व्यापारी धर्मेंद्र ग्रोवर की बेटी रोशनी ने आरोप लगाया कि उनके पिता का 10 दिन तक पुलिस व आरोपियों ने मानसिक उत्पीड़न किया है। लॉकडाउन के चलते दुकान बंद कर वह अपनी इकलौती बेटी के पास दिल्ली चले गए थे। 21 जुलाई को अनलॉक होने पर वह दुकान पर गए तो वहां पर दूसरा ताला लगा मिला।

इसके बारे में बताने पर दुकान मालकिन सावित्री के कहने पर ही उनके पिता ने अपना ताला लगाया। लेकिन तभी राहुल दास और अजय सिंघल ने रिपोर्ट दर्ज कराकर पिता धर्मेंद्र ग्रोवर को जेल भिजवा दिया। पिता को जेल से छुड़ाने के लिए बेटी ने थाने के चक्कर काटे। 10 दिन बाद जमानत हुई।

एडीजी को मामले की जानकारी दी। तब जाकर उन्हें इंसाफ मिला है। उनका मुकदमा खारिज हुआ और आरोपियों पर केस लिखा गया। अब दुकान पर उनका ही कब्जा है। 10 दिन पिता के उत्पीड़न का बदला कानून के जरिए लूंगी। अभी एक और मानसिक उत्पीड़न का केस करवाऊंगी।
 

आरोप गलत, बेवजह किया नामजद
इस पूरे मामले में दास मोटर्स के मालिक राहुल दास का कहना है कि सारे आरोप गलत हैं। चोरी और दुकान पर कब्जे के मामले में पुलिस ने बेवजह उनको नामजद किया है। उक्त दुकान को वह पहले ही बेच चुके हैं। फरवरी में इकरारनामा हुआ था। लॉकडाउन के कारण तब बैनामा नहीं हो सका था। जुलाई में बैनामा कर दिया। अब दुकान से उनका कोई भी लेना देना नहीं है। 

निष्पक्ष जांच होगी
धर्मेंद्र ग्रोवर की शिकायत पर राहुल दास और अजय सिंघल के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी।  -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed