फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Darul Uloom issued a guideline on Bakrid: Where prayers are not allowed in Idgah, offer namaz in homes

बकरीद पर दारुल उलूम ने जारी की गाइडलाइन: जहां ईदगाह में नहीं इजाजत, वहां घरों में अदा करें नमाज 

Sun, 26 Jul 2020 05:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Jul 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Darul Uloom issued a guideline on Bakrid: Where prayers are not allowed in Idgah, offer namaz in homes
दारुल उलूम देवबंद

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच आ रहे मुस्लिमों के दूसरे बड़े त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने गाइडलाइन जारी की है। जिसमें मुसलमानों से सरकार और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन पर अमल करने तथा दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए कुर्बानी करने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन


रविवार को दारुल उलूम के नायब मोहतमिम अब्दुल खालिक मद्रासी की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा कि कुर्बानी अल्लाह की एक अहम इबादत है जिसका कोई बदल नहीं है। इसलिए मुसलमानों को चाहिए कि कुर्बानी की इबादत को पूरे अहतमाम के साथ अंजाम दें, क्योंकि अल्लाह ने हर हैसियत रखने वाले पर कुर्बानी को वाजिब किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कारगिल में पति की शहादत के बाद बेटे को सेना में भेज पूरा किया संकल्प, मां की जीवटता सुन भावुक हो गए थे पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब मोहतमिम अब्दुल खालिक मद्रासी ने कहा की मुल्क में कोरोना का कहर अभी भी जारी है, ऐसे में सभी की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि महामारी को लेकर सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाए।


इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कुर्बानी करते वक्त दूसरे लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका खास ख्याल रखा जाए। साथ ही शासन प्रशासन ने जहां ईदगाह में नमाज अदा करने की इजाजत न दी हो, ऐसी जगहों पर पूर्व की तरह नमाज घरों और मस्जिदों में तय संख्या के साथ अदा की जाए।

नायब मोहतमिम अब्दुल खालिक मद्रासी ने सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने, जानवरों के अवशेष सड़कों पर न डालने और साफ सफाई का खास ख्याल रखने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed