फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Darul Uloom Deoband releases new fatwa, reading of namaz in T shirts is wrong

दारुल उलूम का नया फतवा जारी, आधी आस्तीन की शर्ट या टी-शर्ट में नमाज पढ़ना गलत

Thu, 23 May 2019 12:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Darul Uloom Deoband releases new fatwa, reading of namaz in T shirts is wrong
देवबंद - फोटो : अमर उजाला

दारुल उलूम देवबंद ने आधी आस्तीन वाली शर्ट या हॉफ टी-शर्ट में नमाज अदा करने को मकरुह (गलत) करार दिया है। संस्था से जारी हुए ताजा फतवे में मुफ्तियों ने सभी को इससे बचने की नसीहत की है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शाहरमजुद्दीन निवासी एक व्यक्ति ने दारुल उलूम के फतवा विभाग के मुफ्तियों से लिखित में सवाल किया था कि वर्तमान समय में मुस्लिम नौजवान हाफ टी शर्ट या आधी आस्तीन वाली कमीज पहन कर नमाज पढ़ते है इसके लिए शरीयत में क्या हुक्म दिया गया है। मुफ्तियों की खंडपीठ ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आधी आस्तीन की शर्ट पहनकर या टी-शर्ट पहनकर नमाज पढ़ना मकरुह है। शरीयत के एतबार से कोहनियों से नीचे तक की आस्तीन पहन कर नमाज अदा करना दुरुस्त है। इसलिए टी शर्ट या आधी आस्तीन की कमीज पहनकर नमाज पढ़ने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed