फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daroga from Aligarh died due to heart attack in Meerut Police chauki

मेरठ में तैनात अलीगढ़ निवासी दरोगा की दिल का दौरा पड़ने से मौत, महकमें में दौड़ी शोक की लहर

Mon, 22 Jul 2019 03:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Jul 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Daroga from Aligarh died due to heart attack in Meerut Police chauki
मृतक दरोगा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सोमवार सुबह एक दरोगा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे। दरोगा की मौत से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय सुखबीर सिंह निवासी हसनपुर-छर्रा-दादों, अलीगढ़ की अचानकर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह मेरठ के लिसाड़ी गेट की पिल्लोखड़ी चौकी पर तैनात थे।
विज्ञापन


सोमवार को वह चौकी स्थित अपने आवास पर ही थे कि उन्हें सुबह के समय सीने में दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर चौकी पुलिस दरोगा को उपचार के लिए मेडिकल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक दरोगा के परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। वहीं दरोगा की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मेरठ के लिए निकल गए। पुलिस ने मृतके के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मेरठ पहुंचने पर शव को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed