फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   danger: the 1.85 lekh qucek water discharge from haridwar in ganga, danger for hastinpur area

खतरा : हरिद्वार से बुधवार रात गंगा में छोड़ा गया एक लाख 85 हजार क्यूसेक पानी, हस्तिनापुर खादर के लिए चिंता

Thu, 30 Jul 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
danger: the 1.85 lekh qucek water discharge from haridwar in ganga,  danger for hastinpur area
हस्तिनापुर में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर(मेरठ)। हरिद्वार बैराज से बुधवार शाम 1 लाख 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बृहस्पतिवार सुबह यह पानी बिजनौर बैराज और शाम को हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में पहुंच जाएगा। इससे यह फतेहपुर प्रेम, सिरजोपुर आदि गांवों के तटबंध को नुकसान पहुंचा सकता है। गंगा किनारे के गांवों के लोगों में बैचेनी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिजनौर बैराज पर बुधवार रात नौ बजे लगभग 50 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज चल रहा था, बुधवार को यह 47 हजार क्यूसेक था। हरिद्वार से छोड़ा गया 1 लाख 85 हजार क्यूसेक पानी बृहस्पतिवार सुबह तक बिजनौर बैराज पर पहुंचेगा। बृहस्पतिवार शाम तक यह पानी हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में पहुंचकर तबाही मचा सकता है। अभी तक बिजनौर बैराज पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गंगा का डिस्चार्ज 50 हजार क्यूसेक से ऊपर नहीं पहुंच पाया है। यदि पानी बढ़ा तो फतेहपुर प्रेम, हंसा, सिरजोपुर आदि गांव के तटबंध के लिए खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed