{"_id":"5884d4cf4f1c1b116eefe973","slug":"dangal-ki-painting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल और पेंटिंग के जरिये लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल और पेंटिंग के जरिये लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान कराने के लिए प्रशासन की ओर से रविवार को मतदाता महा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में दंगल और पेंटिंग के जरिये लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता, बबीता फोगाट और अलका तोमर ने वोट का महत्व बताया। 2160 मीटर की पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के अंत में दंगल के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धूम मचा दी।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक अजय आनंद की अध्यक्षता में सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अलका तोमर, गीता फोगाट, बबीता फोगाट, डीएम बी. चंद्रकला, डीआईजी केएस इमेनुएल, एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित किया। गुब्बारे छोड़कर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। महिला पहलवानों ने मतदाताओं से अपील करते हुए कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। एक वोट अच्छा भविष्य बना सकता है। समाज से बुराइयों को मिटा सकता है। डीएम ने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा है। इसलिए 11 फरवरी को होने वाले मतदान में जनपद के लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि एक मत से हम एक अच्छा प्रत्याशी चुनकर अच्छी व्यवस्था प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
मतदाता गाइड का विमोचन
कार्यक्रम में मतदाता गाइड का विमोचन हुआ। अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद ने बताया कि मतदाता गाइड पुस्तिका (वोटर गाइड बुकलेट) के द्वारा मतदाता अपना वोट कैसे करना है, यह जान सकता है। मतदाता पर्ची के साथ प्रत्येक घर में एक मतदाता गाइड पुस्तिका भी पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
बच्चों ने मचाया धमाल
जनपद के 210 स्कूलों व कॉलेजों द्वारा बनाई गई 2160 मीटर की पेंटिंग को स्टेडियम मे प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, आरजी कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, विद्या नॉलेज पार्क के छात्र-छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। हावर्ड प्लास्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर गीत की प्रस्तुति दी।
ये रहे मौजूद
पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए विधानसभावार नोडल सेंटर बनाये गये थे। मेरठ दक्षिण से केएल इंटरनेशनल स्कूल के सुधांशु शेखर, किठौर के केवी इंटरनेशनल स्कूूल के राजेश त्यागी, हस्तिनापुर के कृषक इंटर कालेज के देवेंद्र सिंह, सरधना के सेंट चार्ल्स स्कूल के प्रेम कुमार, सिवालखास के विद्या ग्लोबल स्कूल के सौरभ शर्मा, मेरठ शहर के केके इंटर कालेज के वीर बहादुर सिंह, मेरठ कैंट के दीवान पब्लिक स्कूल के एचएम राउत मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी, आईआरएस रमन मेहरा, गीता फ ोगाट के पति पवन कुमार, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, यातायात किरन यादव, उप जिलाधिकारी मेरठ हर्षिता माथुर, मवाना अरविंद कुमार सिंह, सरधना राकेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार यादव भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम संयोजक ही नहीं आए
अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चंद मतदाता जागरूकता मेले के संयोजक थे। उनके द्वारा ही पेंटिंग कार्यक्रम की थीम तैयार करते हुए पूरी तैयारी की गई थी। मंच पर लगे होर्डिंग में भी उनका नाम कार्यक्रम संयोजक के रूप में दर्ज था। लेकिन वह कार्यक्रम से नदारद रहे। शनिवार को पेंटिंग प्रदर्शनी की व्यवस्था में पूरे दिन लगे रहे थे।
अव्यवस्था में नहीं हुई शपथ
कार्यक्रम में अव्यवस्था इस कदर हावी रही कि मतदाताओं को मतदान की शपथ का कार्यक्रम ही नहीं हो पाया। यही नहीं हजारों स्कूली बच्चों ने जो पेंटिंग बनाई थी अतिथियों ने उसका अवलोकन भी नहीं किया। मेरठ निर्वाचन के ब्रांड एंबेसडर बनाये गये क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार जो कि इन दिनों भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ वन डे सीरीज खेल रहे हैं, उनका भी मतदान के प्रति जागरूक करने का मैसेज आया हुआ था। लेकिन आयोजकों ने उनका मैसेज तक नहीं पढ़ा।
जमीन पर फेंक दिए केले
आयोजक केवल अतिथियों के सत्कार में लगे रहे। उन्होेंने व्यवस्था की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिस कारण बच्चों के खाने के लिए मंगाए गए केले जमीन पर फेंक दिए गए। किसी ने उन्हें मेज या टोकरी में नहीं रखवाया। वहीं पहले तय था कि कार्यक्रम मंच पर होंगे और अतिथि नीचे बैठेंगे, लेकिन एकाएक प्रोग्राम बदल गया। कार्यक्रम जमीन पर हुए और अतिथि मंच पर बैठा दिए गए। इससे भी अव्यवस्था हावी रही।
महिला, पुरुष पहलवानों ने दिखाया दम
पुरुष पहलवानों के 57 किलो भार वर्ग में स्टेडियम छात्रावास के वीरभद्र चौहान ने अंकुश भंडौरा को हराया। सीसीएसयू के दीपक व भावनपुर के कोशी तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलो भार वर्ग में छात्रावास के सत्यवीर प्रथम, स्टेडियम के राजू चौहान द्वितीय, अभिषेक व आमिल तृतीय, 75 किलो भार में खतौली के राजीव खारी प्रथम, छात्रावास के विशाल द्वितीय, शुभम सिंह व साहिल तृतीय, 85 किलो वर्ग में छात्रावास के दयानंद प्रथम, जुर्रानपुर के गौरव गुर्जर द्वितीय, विपिन व दीपक नागर तृतीय, 96 किलो वर्ग में विश्वविद्यालय के प्रयास सोम प्रथम, छात्रावास के विनीत द्वितीय, अनुज व मोहित पाल तृतीय, 96 प्लस भार वर्ग में रानी नगंला के संदीप पोसवाल प्रथम, रहमापुर के रवींद्र खटाना द्वितीय, शिवम अंकित तृतीय रहे। महिला वर्ग के 48 किलो में विश्वविद्यालय की निशा प्रथम, निशा तोमर द्वितीय, तन्नु व सविता तृतीय, 51 किलो में स्टेडियम की रिशु नागर प्रथम, विश्वविद्यालय की नेहा द्वितीय, तन्नु पुंडीर, पिंकी रानी तृतीय, 55 किलो में विश्वविद्यालय की शीतल तोमर प्रथम, सिसौली की इंदु तोमर द्वितीय, अंशु गुर्जर व गोल्डी तृतीय, 60 प्लस भार में मनु तोमर प्रथम, वर्षा चौधरी द्वितीय, शालू व साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं।