फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dancing steps in the joy of New Year

Meerut News: नए साल की मस्ती में थिरके कदम

Wed, 01 Jan 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dancing steps in the joy of New Year
मेरठ-------, गढ़ रोड ​िस्थत सम्राट पैलेस में नए वर्ष की पार्टी का जशन मनाते हुए------नीटू
होटल, रेस्टोरेंट में मनाया जश्न, फिल्मी गीतों पर किया धमाल
विज्ञापन

होटलों में हुए थीम बेस आयोजन, ड्रेस कोड में पहुंचे लोग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर ने उत्साह के साथ वर्ष 2024 को विदाई दी और 2025 का स्वागत किया। होटल और रेस्टोरेंट में डीजे की धुनों पर लोगों ने डांस कर अपने अरमानों को पूरा किया। जश्न में बॉलीवुड गीतों पर सभी लोग खूब थिरके। रात्रि बारह बजते ही 30 सेकंड के लिए सायरन बचा और सभी ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर किया। अंतिम गीत पर सभी ने पूरे जोश के साथ डांस किया। ज्यादातर होटलों में ड्रेस कोड के साथ थीम बेस आयोजन हुए।
बाईपास स्थित ब्रेवुरा रिजार्ट में हैंगओवर द ब्लिंग बॉल ग्रांडेस्ट नाइट क्लब थीम पर कार्यक्रम हुआ। 5 हजार स्कावयर फीट का डांस जोन बनाया गया। डीजे फ्लोर पर बॉलीवुड गीतों पर युवा जोड़े खूब थिरके। संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि हर साल कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम में दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के लोग पहुंचे। होटल हारमनी में रेड एंड ब्लू थीम पर कार्यक्रम हुआ। दिल्ली के इक्विटी बैंड ने प्रस्तुति दी। संचालक नवीन अरोड़ा ने बताया कि पैकेज में अनलिमिटेड फूड, कॉकलेट और मॉक टेल दी गई। दिल्ली रोड होटल क्रोम में भी लाइव बैंड के साथ जॉकी अनिकेश ने गीतों से सभी का मनमोह लिया। सर्दी में लोगों ने बॉन फायर फास्ट फूड का आनंद लिया। सभी लोग ब्लैक ड्रेस कोड में कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड गोल्डन पॉम रिजार्ट में सूफी बैंड पथिक ने प्रस्तुति दी। डीजे, फूड्स का लोगों ने आनंद लिया। गंगानगर रोमियोलेन में मुंबई का उमेर डीजे अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी तरह पारिवारिक आयोजन रहा। कपल एंट्री और पूरी तरह पारिवारिक आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त होटल मार्स में लॉन में आयोजन होगा। डीजे और लाइव सिंगिंग की व्यवस्था रही। ईएएम सेल्स राहुल चंद्रा ने बताया कार्यक्रम में नवविवाहिता जोड़े सर्वाधिक उत्साहित रहे। वहीं, गढ़ रोड स्थित होटल मोलीक्यूल में लोग डीजे पर खूब थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटलों में परोसे गए सात महाद्वीप के भोजन
नववर्ष पर आयोजित पार्टी में कई होटलों के अंदर अलग-अलग महाद्वीप के भोजन परोसे गए। परतापुर बाईपास स्थित होटल और रिसोर्ट में सात महाद्वीपों के विशेष भोजन और डेजर्ट परोसे गए हैं। जापानी, चीनी और इटेलियन खाद्यान्न को मिक्स कर विशेष व्यंजन तैयार किए गए।
होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ अमित कुमार ने बताया कि साबूदाना मोमोज की विशेष वैरायटी तैयार की गई। तुर्किश काउंटर, एगी काउंटर, और तंदूरी चाय लोगों ने सर्वाधिक पसंद की। हरी मिर्च का हलुवा, जापानी समोसा, मटर पटीला पिज़्ज़ा, खजूर-गुड़ के रसगुल्ले, गुलकंद की फिरनी, मैक्सिकन पाव भी लोगों ने खूब खाए। अमित कुमार ने बताया कि हमने 50 घंटे में स्पेशल दाल तैयार की है। इस दाल मखनी को बनाने में तंदूर, हल्की आंच और अलग-अलग मसाले का प्रयोग किया गया। यह डाल सबसे अलग है।


गोवा इन मेरठ थीम पर न्यू ईयर पार्टी
कंकरखेड़ा बाईपास द भूटानी हेरिटेज में कार्यक्रम होगा। संचालक ऋषि भूटानी ने बताया कि 31 दिसंबर को शाम 7 बजे से कार्यक्रम आरंभ होगा जो रात्रि 12 बजे तक चलेगा। लॉन में रेत बिछाकर और नारियल के पेड़ लगाकर गोवा की थीम बनाई गई। रेडियम के चश्मे और स्कार्फ दिए जाएंगे। डीजे पर गोआ के परंपरागत गाने और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। गोवा का फूड भी परोसा जाएगा।

मेरठ-------, गढ़ रोड िस्थत सम्राट पैलेस में नए वर्ष की पार्टी का जशन मनाते हुए------नीटू

मेरठ-------, गढ़ रोड िस्थत सम्राट पैलेस में नए वर्ष की पार्टी का जशन मनाते हुए------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed