फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dancer Ragini arrested during honeymoon.

Meerut News: 12 जून को डकैती, 23 को की शादी, हनीमून पर लेडी डॉन गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Dancer Ragini arrested during honeymoon.
पेटीएम टीम लीडर से डकैती के मामले में आरोपी है रागनी डांसर ज्योति
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस को दी थी चुनौती, लोकेशन के आधार पर हुई गिरफ्तारी

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ/सरधना। पेटीएम कंपनी के टीम लीडर आकाश शर्मा से डकैती के मामले में आरोपी दबथुवा निवासी रागनी डांसर ज्योति चौधरी को पुलिस ने शनिवार सुबह हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ज्योति ने 12 जून को अपने साथियों के साथ डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद 23 जून को उसने दूसरी शादी की और पति के साथ हनीमून पर चली गई। इस दौरान वह लगातार इंस्टाग्राम पर सक्रिय रही और वीडियो जारी कर पुलिस को चुनौती भी देती रही। पुलिस ने इंस्टाग्राम लोकेशन के आधार पर हरिद्वार स्थित दत्त अतिथि गृह से उसे गिरफ्तार किया। ज्योति चौधरी को लेडी डॉन भी कहा जा रहा है।

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि ज्योति चौधरी को शनिवार सुबह हरिद्वार के दत्त अतिथि गृह से गिरफ्तार किया गया। ज्योति ने 23 जून को किठौर थाना क्षेत्र के गांव छुछाई निवासी मोहित नागर से दूसरी शादी की थी। इससे पहले उसकी शादी बुलंदशहर जिले के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट निवासी सुनील उर्फ नीटू से हुई थी। पुलिस के अनुसार, ज्योति रागनी कार्यक्रमों में डांस करने जाती थी। शौक पूरे करने के लिए वह मोहित नागर के साथ मिलकर चोरी और लूट की वारदात करने लगी थी। उसने अपने पहले पति को छोड़कर मोहित नागर से दूसरी शादी कर ली और उसके साथ हनीमून पर चली गई। हालांकि, 12 जून को उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पांच आरोपियों के शामिल होने पर लगाई गई डकैती की धारा
मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी आकाश शर्मा पेटीएम कंपनी में बड़ौत जोन के सेल्स विभाग में टीम लीडर हैं। 12 जून की रात सरधना-पाली कांवड़ पटरी मार्ग पर पाली पुल के पास दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों और एक महिला ने उन्हें रोककर उनकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था। मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ में ज्योति चौधरी का नाम सामने आया। वारदात में पांच लोगों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने मामले में डकैती की धारा भी बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर दी थी पुलिस को चुनौती

लूट की वारदात के बाद ज्योति चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर पुलिस को चुनौती दी थी। वीडियो में उसने फिल्मी डायलॉग शाका मारा जा सकता है, पकड़ा नहीं जा सकता का इस्तेमाल किया था। वह लगातार इंस्टाग्राम पर सक्रिय रही। पुलिस ने उसकी इंस्टाग्राम लोकेशन के आधार पर ही उसका सुराग लगाया और हरिद्वार पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया।


चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में 17 जून को पाली गांव निवासी अंकित शर्मा, उसका भाई गौरव शर्मा और सरधना निवासी शनि उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं, पांचवें आरोपी राहुल जो शनि का भाई है को सरूरपुर पुलिस पहले ही एक अन्य मामले में जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार गौरव और अंकित शर्मा की बहन सीमा वर्ष 2024 में हनीट्रैप के एक मामले में जेल गई थी। सीमा से ज्योति चौधरी की दोस्ती थी। तभी से वह गौरव और अंकित के संपर्क में थी। पुलिस का कहना है कि दूसरी शादी के लिए रुपयों की आवश्यकता होने के कारण ज्योति ने गौरव, अंकित और शनि के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि ज्योति चौधरी का नाम पहले हनीट्रैप के एक मामले में दो सिपाहियों के साथ भी सामने आ चुका है। इसके अलावा उसका नाम गैंगस्टर अमित मिरिंडा से भी जुड़ा रहा है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि ज्योति चौधरी से अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ की गई है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed