{"_id":"5ad6ee0d4f1c1b76098b5203","slug":"dalit-movement-groom-in-jail-bjp-leaders-asks-for-parole-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित आंदोलन: दूल्हा जेल में, भाजपाइयों ने शादी के लिए मांगा पैरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित आंदोलन: दूल्हा जेल में, भाजपाइयों ने शादी के लिए मांगा पैरोल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में 2 अप्रैल के उपद्रव में पवन गुप्ता को पवन बनाकर जेल भेजने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि एक और मामला सामने आ गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में एसएसपी से मिले भाजपाइयों ने बताया कि पुलिस ने मनोज वाल्मीकि नाम के युवक को भी उपद्रव में जेल भेजा, जो निर्दोष है। आज बुधवार को मनोज की शादी है, उसे जेल से पैरोल पर छुड़वाया जाए।
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने एसएसपी से कहा कि इस उपद्रव में पुलिस ने कुछ बेगुनाह भी बिना जांच किए जेल भेज दिए। सदर निवासी मनोज एक ऑफिस में काम करता है, जो दो अप्रैल को ऑफिस के काम से निकला था। लेकिन पुलिस ने उसे रास्ते से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को मनोज की शादी है। यदि वह जेल से नहीं छूटा तो उसकी शादी टूट जाएगी।
विज्ञापन
पढ़ें : दलितों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में 18 से संसद मार्ग पर धरना, भीम आर्मी ने किया ये ऐलान
विज्ञापन
इसके अलावा दीपक निवासी श्रद्धापुरी को भी गलत तरीके से जेल भेजने की बात कही गई। एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कुलदीप बाल्मीकि, राकेश गर्ग, संदीप रेवड़ी, भारत कमल, जगदीश आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/