फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dacoits seen in camera till Lavad, suspicion on close ones

लावड़ तक कैमरे में देखे गए डकैत, करीबी पर शक

Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Dacoits seen in camera till Lavad, suspicion on close ones
लावड़ तक कैमरे में देखे गए डकैत, करीबी पर शक
विज्ञापन

मेरठ/गंगानगर। अमन विहार निवासी सपा कार्यकर्ता श्रवण कुमार के मकान में डकैती डालने वाले बदमाशों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लावड़ तक बदमाश जाते देखे गए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि करीबी ने घटना कराई है। तीन संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
गंगानगर थानाक्षेत्र की अमन विहार कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार के घर में मंगलवार सुबह बदमाशों ने डकैती की वारदात की थी। बदमाश 9.20 लाख नकद, जेवरात, तीन मोबाइल समेत 30 लाख रुपये का सामान ले गए थे। श्रवण का लूटा गया मोबाइल बुधवार सुबह मवाना रोड स्थित सलारपुर रजबहे व पुत्रवधू अनु का मोबाइल सलारपुर गांव से आगे मिला। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे देखती हुई लावड़ कस्बे तक पहुंची। पुलिस को अंदेशा कि बदमाश वारदात करने के बाद कार से भागे हैं। सरधना व मुजफ्फरनगर के बदमाशों पर पुलिस का फोकस है।
विज्ञापन

रेकी के बाद की वारदात
पुलिस का दावा है कि सोमवार शाम से बदमाश अमन विहार में घूम रहे थे। बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। वारदात से पहले बदमाशों ने अमन विहार में किससे बात की, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फुटेज में बदमाशों की दो गाड़ी दिखाई दी हैं। पुलिस ने पिता-पुत्र और भतीजे को हिरासत में लिया है। अंदेशा है कि इन्हीं लोगों ने रेकी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पांच टीम गठित
बुधवार को एसपी देहात केशव कुमार ने गंगानगर थाने में डेरा डाला हुआ था। डकैतों का पता लगाने के लिए पांच टीम गठित की हैं। एक टीम सीसीटीवी कैमरे, दूसरी टीम सर्विलांस के जरिये संदिग्ध नंबर की पड़ताल करने, तीसरी मुखबिर के बताए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। चौथी टीम सपा कार्यकर्ता के घर और पांचवीं टीम मुजफ्फरनगर रवाना हो गई है।
नेताओं का अमन विहार में लगा तांता
श्रवण कुमार सपा कार्यकर्ता के साथ-साथ व्यापारी भी हैं। बुधवार को दिनभर अमन विहार में श्रवण के घर नेताओं का तांता लगा रहा। भाजपा से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश कुमार प्रजापति, किठौर से सपा विधायक शाहिद मंजूर, मेरठ व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र, रालोद नेता योगेश सिंह सहित अन्य नेता पहुंचे। गंगानगर एसओ दिनेश प्रताप सिंह को बुलाया और घटना में क्या अपडेट है, इसकी जानकारी ली।
गंगानगर में बढ़ रहा अपराध, रोज हो रही वारदात
गंगानगर। गंगानगर क्षेत्र के घरों में डकैती, लूटपाट और चोरी की घटनाएं पहले से ही होती आई हैं। अमन विहार कॉलोनी में व्यापारी व सपा कार्यकर्ता श्रवण कुमार के यहां पड़ी डकैती की घटना अब तक की सबसे बड़ी वारदात है। जिसमें बदमाश 30 लाख की नकदी व ज्वेलरी ले गए। पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। यहां चोरी, मोबाइल व रास्ते में महिलाओं से मोबाइल, नकदी लूट की घटनाएं तो आम हैं, जिनकी कोई गिनती ही नहीं है। गंगानगर में पहले हो चुकी डकैती व लूटपाट की कई बड़ी घटनाएं इस प्रकार हैं।
घटना - 1
3 जुलाई, 2016 को गंगासागर कॉलोनी के एएफ ब्लॉक में मर्चेंट नेवी में कैप्टन शिव कुमार कंसल के घर में ग्रिल उखाड़कर बदमाशों ने डाका डाला था। बदमाशों ने कैप्टन की मां विमला देवी को बंधक बनाकर पीटा था। लाखों की नकदी, ज्वेलरी और करीब 50 हजार कीमत की विदेशी शराब ले गए थे।
घटना - 2
01 अगस्त, 2016 को गंगाधाम कॉलोनी के सेक्टर सी में भाजपा व्यापारी नेता सुनील अरोड़ा उर्फ टोनी के यहां भंडारे के लिए चंदा मांगने के बहाने बदमाशों ने डकैती डाली थी। आबूलेन पर कन्फैक्सनरी शॉप चलाने वाले अरोड़ा बदमाशों से भिड़ गए थे। बदमाश तीन लाख नकद, दो लाइसेंसी हथियार, ज्वेलरी व लाखों का कीमती सामान ले गए थे।
घटना - 3
19 जनवरी, 2017 की शाम गंगानगर एच-305 में परिवार सहित रहने वाले कपड़ा व्यापारी अरविंद शर्मा के घर पर बदमाशों ने धावा बोला था। सभी को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने 70 हजार की नकदी, ज्वेलरी, लाइसेंसी रिवाल्वर सहित कीमती सामान लूट सभी को कमरे में बंद कर फरार हो गए थे।

घटना - 4
जून 2017 में ही गंगानगर एच ब्लॉक निवासी जैन परिवार के यहां तीन बाइकों पर सवार बदमाश घर में दाखिल हुए थे। बदमाश मोबाइल, नकदी व ज्वेलरी लूट ले गए थे। सभी को बंधक बनाकर बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed