फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dabalana taiks vasoolee ko lekar karmiyon se nokajhonk, laga jaam

दोगुना टैक्स वसूली को लेकर कर्मियों से नोकझोंक, लगा जाम

Thu, 18 Feb 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
dabalana taiks vasoolee ko lekar karmiyon se nokajhonk, laga jaam
दोगुना टैक्स वसूली को लेकर कर्मियों से नोकझोंक, लगा जाम
विज्ञापन

- 550 वाहन चालकों से वसूला गया दोगुना चार्ज
- 602 वाहनों पर लगाए गए फास्टैग
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था पूरी तरह से लागू होने के तीन दिन बाद भी 550 वाहन चालकों से दोगुना चार्ज वसूला गया। दोगुना चार्ज वसूलने के दौरान बुधवार को भी वाहन चालकों से नोकझोंक का सिलसिला जारी रहा।
15 फरवरी की आधी रात से देश के सभी टोल पर फास्टैग व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू कर दी गई थी। व्यवस्था लागू होने के बाद बुधवार को 550 वाहन चालकों से दोगुना चार्ज वसूला गया और 602 वाहनों पर फास्टैग लगाए गए।
विज्ञापन

लोकल वाहन चालकों से हुआ झगड़ा
टोल के दस किमी के दायरे में आने वाले लोकल वाहन चालकों को टोल अधिकारियों ने फास्टैग लगवाने पर टोल टैक्स में मिलने वाली छूट के लिए जागरूक किया था। उसके बाद भी अधिकांश लोगों ने फास्टैग नहीं लगवाए। बुधवार को भी कई लोकल वाहन चालकों ने टोल कर्मियों से झगड़ा किया, और दोगुना चार्ज देने के बाद निकल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला जाम से छुटकारा
फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद जाम से छुटकारा मिलने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं जाम से बचने के लिए टोल प्रबंधन ने हैंडिंग मशीन का प्रयोग कर टोल वसूला। सिवाया टोल प्लाजा मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि टोल प्लाजा पर काफी वाहन बिना फास्टैग के पहुंच रहे हैं। मंगलवार आधी रात से लेकर बुधवार शाम छह बजे तक 550 वाहनों से दोगुना चार्ज वसूला गया, जबकि 602 वाहनों पर फास्टैग लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed