फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daabka gao me aayoji karyakram me pahuche mantri

डाबका गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश राजभर

Thu, 29 Mar 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
daabka gao me aayoji karyakram me pahuche mantri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डाबका गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए। डांसरों पर जमकर नोट उड़ाए गए। वहीं जब मंत्री कार्यक्रम को संबोधित करने आए तो भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी और डांसरों को नचाने की मांग की। काफी समझाने के बाद भीड़ शांत हुई। सर्वोदय संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट उर्वशी चौधरी ने डाबका गांव में कार्यक्रम आयोजित कराया। इसमें कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शामिल होने पहुंचे। भीड़ जमा के लिए आयोजकों ने हरियाणा की डांसर मोनिका और शिवानी चौधरी का डांस प्रोग्राम रखा था। मोनिका चौधरी ने लैला ओ लैला पर डांस किया तो भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने डांसरों पर जमकर नोट उड़ाए। भीड़ बेकाबू होते देख पुलिस ने जैसे तैसे उसे शांत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जब मंच से अपना भाषण देना शुरू किया तो लोगों ने शोर मचा दिया और डांस कराने की मांग की। आखिर में मंत्री को डांसरों के मंच पर ही जाना पड़ा और डांसरों को एक तरफ बिठाकर वहीं से लोगों को संबोधित किया। 
विज्ञापन

कोई मेरी भी सुन लो... 500 किमी से आया हूं
जब भीड़ डांसरों को नचाने की मांग करने लगी तो मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कोई मेरी भी सुन लो...500 किमी से आया हूं। काफी समझाने के बाद भीड़ शांत हुई।
विज्ञापन


देश, प्रदेश में बढ़ रहा अपराध : राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कार्यक्रम में कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर होना चाहिए। युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलना चाहिए। शिक्षा सभी जगहों पर पूर्ण मुफ्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। बावजूद इसके लोगों को तकनीकी शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिक्षित होने के बावजूद युवा रोजगार के लिए सड़कों पर घूम रहे हैं। यहीं कारण है कि देश व प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि सर्वेक्षण के बाद आर्थिक स्थिति पर होना चाहिए। कहा कि उनकी लड़ाई सरकार से नहीं बल्कि सिस्टम में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों से है। जो सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच का समर्थन करते हुए कहा कि यहां पर बेंच की आवश्यकता है। लोगों को इलाहाबाद आने जाने के लिए काफी समय और पैसा खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्वशी बनी निर्णायक कमेटी की सदस्य
सर्वोदय संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट उर्वशी चौधरी को कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने निर्णायक कमेटी की सदस्य बनाया है। मंत्री ने उर्वशी को सदस्यता प्रमाण सौंपा। इस दौरान सत्यपाल सिंह राणा, बलराज प्रजापति, अंकुश चौधरी, एश्वर्या चौधरी, डॉ. सोहन पाल, सुनीता चौधरी, पार्षद ब्रह्म सिंह, विकास जिटौली, मोनिका, पूजा रावत, सुरेंद्र जाटव, संजय गौतम, ऋषिपाल मलिक, हरेंद्र मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed