फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DA issued notice to break Baddo's house

एमडीए ने बददों के घर के ध्वस्तीकरण को किया नोटिस जारी

Thu, 10 Dec 2020 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
DA issued notice to break Baddo's house
मेरठ। ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के पंजाबी पुरा स्थित बंगले और दुकान के मामले में मेरठ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया। जिला प्रशासन को भी ध्वस्तीकरण को लेकर पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

एमडीए ने दिल्ली रोड पर बने बद्दो के मकान और दुकान के निर्माण साक्ष्य दिखाने के लिए कुलदीप कौर, सोनू सहगल और रेखा को नोटिस जारी किया था। एमडीए ने तीन बार निर्माण के साक्ष्य का नोटिस जारी किया था। मामले में बुधवार को भी कोई जवाब नहीं आया। जोनल अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि मामले में कुलदीप कौर के अधिवक्ता प्रशांत चौधरी ने पक्ष रखा था लेकिन वह ऐसे कोई साक्ष्य नहीं दिखा पाए, जिससे यह प्रदर्शित हो कि निर्माण वैध है। बुधवार को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया गया। जिला प्रशासन को भी मकान तोड़ने के लिए पत्र लिखा गया है। प्रशासन की अनुमति और पुलिस फोर्स मिलते ही कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed