फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cylinder cracked with explosion, roof of house collapsed

धमाके के साथ सिलिंडर फटा, मकान की छत उड़ी

Fri, 31 Jan 2020 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Cylinder cracked with explosion, roof of house collapsed
धमाके के साथ सिलिंडर फटा, मकान की छत उड़ी
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक मकान में धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई। गनीमत रही कि परिवार बाल-बाल बच गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने सिलिंडर के टुकड़े जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।
पुलिस के अनुसार जिंझोखर गांव निवासी साहिल पुत्र नवाब पत्नी आयशा और बेटे के साथ किराए पर मुरलीपुर गांव में मुजफ्फर के मकान में रह रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे आयशा बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी। इस दौरान गैस लीक होने के कारण सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग फैलने लगी और धमाके के साथ सिलिंडर फट गया इस दौरान आयशा के शोर मचाने पर मकान में ही रह रहे किराएदार सोनू और फरहान व अन्य पड़ोसी आग बुझाने के लिए पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि ऐसे आवाज आई थी जैसे बम फटा हो। गैस सिलिंडर फटने से मकान की छत उड़ गई, वहीं आसपास की दीवारों में भी दरारें आ गईं।
विज्ञापन

हो सकता था बड़ा हादसा
आयशा ने बताया कि जब सिलिंडर में आग लगी तो उसने शोर मचाया। आग न बुझने पर हम लोग डरने लगे कि कहीं सिलिंडर न फट जाए। जैसे ही सभी बाहर की तरफ भागने लगे तो तभी अचानक से धमाके के साथ सिलिंडर फट गया और मकान की छत उड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि अनहोनी नहीं हुई
जांच में सामने आया कि गैस सिलिंडर लीक होने के बाद पहले आग लगी। उसके बाद सिलिंडर फट गया। जांच की जा रही है। सिलिंडर में लीकेज होने के कारण ही हादसा हुआ। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। -अजय कुमार शर्मा, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed