{"_id":"6434789f5c47c01382050428","slug":"cyclist-killed-in-bus-collision-meerut-news-c-14-1-186682-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बस की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बस की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
Tue, 11 Apr 2023 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड पर सोमवार को बस की चपेट में आने से साइकिल सवार विशाल (23) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी संत शरण सिंह के अनुसार ब्रह्मपुरी स्थित मास्टर कॉलोनी गली नंबर तीन निवासी विशाल वर्मा साइकिल पर छोटा खाटू श्याम मंदिर मुल्तान नगर जा रहा था। जब वह टीपीनगर थाने से कुछ दूर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल विशाल को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी को भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि फरार चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।