फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cyclist dies in bike collision

Meerut News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sun, 31 May 2026 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies in bike collision
रो​​हटा। जयभगवान का फाइल फोटो। परिजन
- रोहटा क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल हुए साइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक छाया हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित पूठ पुल के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार जयभगवान (48) पुत्र रामफल निवासी गांव जटपुरा को टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोटें होने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed