फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cycling is important for keeping the body fit and improving the environment.

Meerut News: शरीर को फिट रखने और पर्यावरण सुधार के लिए महत्वपूर्ण है साइकिल

Tue, 02 Jun 2026 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Cycling is important for keeping the body fit and improving the environment.
दौराला - स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन सुबह साइकिल चलाते हैं रवि चौधरी। स्रोत: स्वयं
पहले साइकिल से रहते थे फिट, अब जिम की मशीनों पर बहा रहे पसीना
विज्ञापन


विश्व साइकिल दिवस पर विशेष ---
शरद गुप्ता
दौराला। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल की उपयोगिता एक बार फिर चर्चा में है। कभी गांव और कस्बों में साइकिल आम आदमी की पहचान होती थी। अधिक दूरी तय करने के लिए लोग साइकिल का ही इस्तेमाल करके फिट रहते थे। पर्यावरण के लिए भी साइकिल महत्वपूर्ण थी। एक समय के बाद साइकिल की जगह मोटरसाइकिल और कारों ने ले ली। तभी से मोटापा व अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ गई। जिस साइकिल को लोग कभी मजबूरी या सामान्य साधन मानते थे, अब वह शरीर को फिट रखने के लिए जिम को साइकिल का विकल्प मानते हैं।
दौराला निवासी रवि चौधरी, वेदवीर का कहना है कि नियमित साइकिल चलाना हृदय को स्वस्थ रखने, कैलोरी घटाने और शरीर को सक्रिय बनाए रखने का आसान तरीका है। दौराला और आसपास के क्षेत्रों में अब साइकिल का उपयोग दैनिक आवागमन की बजाय, फिटनेस और शौक के रूप में अधिक दिखाई देता है। सुबह के समय कई युवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग साइकिलिंग करते नजर आते हैं। वह प्रतिदिन सुबह के समय शरीर फिट रखने के लिए साइकिल चलाते हैं और अपने बच्चों को भी प्रेरित करते हैं। बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की कीमतों के बीच साइकिल पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प है। वर्तमान में ईरान, अमेरिका, इजराइल युद्ध के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमत में उछाल आया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक और साइकिल का उपयोग करने के लिए देश के लोगों को संदेश दे चुके हैं।
विज्ञापन

कई, स्कूल, विवि, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी ईंधन बचाने और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए निजी वाहनों के कम उपयोग करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। क्योंकि इससे किसी प्रकार का धुआँ या कार्बन उत्सर्जन नहीं होता। विश्व साइकिल दिवस लोगों को यह संदेश देता है कि यदि छोटी दूरी की यात्राओं में साइकिल का उपयोग बढ़ाया जाए तो स्वास्थ्य, पर्यावरण और आर्थिक बचत तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक जीवनशैली में साइकिल को फिर से अपनाना समय की जरूरत बन गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed