फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cyber fraud of Rs 3.80 lakh by trapping a youth in honey trap

कॉलेज से लौट रही शिक्षिका का वैन सवार युवकों ने किया अपहरण का प्रयास

Fri, 01 Aug 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraud of Rs 3.80 lakh by trapping a youth in honey trap
मेरठ। टीपीनगर में काॅलेज से लौट रही शिक्षिका का इको वैन सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया है। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर कपड़े फाड़ दिए। इसी बीच लोगों की भीड़ के विरोध करने पर शिक्षिका को धक्का देकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर छेड़छाड़ और अगवा करने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

टीपीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ब्रह्मपुरी स्थित एक इंटर काॅलेज में पढ़ाती है। बुधवार को छुट्टी के बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थी। आरोप है कि सलोनिया पब्लिक स्कूल के पास किराए पर रहने वाला पड़ोसी आकाश वैन में आया और शिक्षिका को रोक लिया। शिक्षिका को घसीटते हुए इको वैन में खींच लिया। वैन में एक और युवक सवार था। चाकू दिखाकर आरोपी ने शिक्षिका को आतंकित किया। शोर मचाने पर मुंह दबाकर कपड़े फाड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों का आता देख आरोपी शिक्षिका को धक्का देकर आरोपित मौके से भाग गए। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शिक्षिका की आरोपी से दोस्ती थी। बाद में उसने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद भी युवक लगातार उसका पीछा कर रहा था। बुधवार को उसने शिक्षिका का रास्ता रोक कर इको में बैठाकर बातचीत का प्रयास कर रहा था। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed