फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cyber criminals have withdrawn 12 crore ATMs by buying fake bank accounts

Meerut News: अपराधियों ने फर्जी बैंक खाते खरीदकर निकाले 12 करोड़, साइबर क्राइम को लेकर पढ़ें खास रिपोर्ट

Wed, 28 Dec 2022 05:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2022 05:29 PM IST
सार

Meerut News : अपराधियों ने फर्जी बैंक खाते खरीदकर लोगों के 12 करोड़ रुपये ATM से निकाले हैं। पढ़िए साइबर क्राइम को लेकर ये खास रिपोर्ट।

विज्ञापन
Cyber criminals have withdrawn 12 crore ATMs by buying fake bank accounts
मेरठ समाचार: साइबर क्राइम का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइबर अपराधियों की जड़ें बहुत गहरी हैं। फर्जी बैंक खाते खरीदकर साइबर अपराधियों ने दो साल में मेरठ के लोगों के 12 करोड़ रुपये एटीएम से निकाले हैं। जिसकी मेरठ पुलिस रिकवरी नहीं कर पा रही है। साइबर सेल में तैनात एक्सपर्ट पल्ला झाड़ देते हैं कि ठगी करने वाले झारखंड या फिर ऐसी जगह पहुंच गए हैं, जहां से उन्हें गिरफ्तार करना आसान नहीं है। ठगी का नेटवर्क तोड़ने के लिए मेरठ सहित कई जनपदों में साइबर थाने खुलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को शासन में दोबारा से संस्तुति के लिए जमीन का प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


जनवरी से 20 दिसंबर, 2022 तक नौ करोड़ की ठगी हुई और मेरठ साइबर सेल सिर्फ 54 लाख रिकवर कर पाया। 2021 में आठ करोड़ की ठगी में से सिर्फ 42 लाख की रिकवरी हुई थी। ठगी में गए पैसे की रिकवरी क्यों नहीं हो रही, इसे लेकर साइबर एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह व उनकी टीम ने पड़ताल की।
विज्ञापन


पता चला कि ठगी का पैसा साइबर अपराधी जिस बैंक खाते में ट्रांसफर कराते हैं, वह खाता फर्जी आईडी पर होता है। फर्जी आईडी से बैंक में खाता खुलवाने वाला गैंग अलग है, जोकि खातों को मोटी रकम लेकर बेच देता है। मेरठ में ठगी के शिकार लोगों के 12 करोड़ रुपये दो साल में इन्हीं फर्जी खाते में डलवाकर ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों पर भी करेंगे कार्रवाई
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि कई बैंकों के कर्मचारियों की शिकायत मिली है। जो कि फर्जी आईडी पर खाते खोल देते हैं। जिसमें प्राइवेट बैंक की शिकायत ज्यादा है। फर्जी खाते मिलने पर अब पुलिस बैंक अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: क्रिकेटर शिवम मावी को मिला नया मुकाम, गंगानगर में छात्राें के दो गुटों के बीच फायरिंग

केस - 1
शास्त्रीनगर बी-ब्लाक निवासी सीआरपीएफ जवान अनिल कुमार के खाते से 35 हजार रुपये सोमवार रात निकल गए। मैसेज आने पर इसके बारे में पता चला। मंगलवार को साइबर सेल ने जांच की। अनिल कहते हैं कि उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक लिंक आया था।

केस - 2
शामली निवासी सिपाही सुमित चौधरी कंकरखेड़ा स्थित ड्रीम सिटी में रहते हैं। पत्नी अंजलि के मोबाइल पर 55 हजार रुपये कटने का मैसेज शनिवार को आया। सोमवार को कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी। अंजलि ने बताया उसकी फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसे स्वीकार करने के बाद पैसा कटा।

केस - 3
कोतवाली के ठठेरवाड़ा निवासी मोनू शर्मा के खाते से 15 हजार रुपये निकल गए। चार दिन पहले शारदा रोड से सामान खरीदा था। पैसा एटीएम से स्वैप करके दिया था। 12 घंटे बाद 15 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। शिकायत कोतवाली थाने में दी है। साइबर सेल को भी बता दिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम

स्कूल-कॉलोनी में अभियान चलाने के सुझाव
अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल ने सोमवार को अमर उजाला द्वारा जन जागृति साइबर अपराध पर आयोजित कार्यशाला में लोगों को सुझाव दिए थे। साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला द्वारा जारी नंबर पर इस अभियान को स्कूल और कॉलोनियों में चलाने के सुझाव के मैसेज और कॉल आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed