{"_id":"6890fcfa9e0d0e0f600a9106","slug":"cyber-awareness-will-be-taught-in-schools-and-colleges-meerut-news-c-27-1-smrt1009-156738-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा साइबर जागरुकता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा साइबर जागरुकता का पाठ
Tue, 05 Aug 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बदलते दौर के साथ अपराध का तौर तरीका भी बदला है। अब साइबर अपराध के चंगुल में लोग फंस रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने स्कूल कॉलेजों में छात्र छात्राओं को जागरुक करने का खाका तैयार किया है। इस पर बाकायदा अमल भी किया जाने लगा है।
एसपी के निर्देश पर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने साइबर पुलिस के जागरुकता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि गोष्ठी के साथ साथ स्कूल कॉलेजों में जागरुकता अभियान को गति दी जाए। उधर गृह मंत्रालय के अधीन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ओर से भी जिले के 100 पुलिसकर्मियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का मकसद है कि साइबर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा बाकी पुलिसकर्मी भी साइबर क्राइम को लेकर अपडेट हो जाएं। इन्हें साइबर अपराध से निपटने का तौर तरीका सिखलाया जा रहा है। साथ ही ठगी होने के बाद कैसे पीड़ित के पैसे वापस दिलाने हैं आदि समेत तमाम बिन्दुओं पर जानकारी दी जा रही है।