{"_id":"b63652935295e2da98275051f721b855","slug":"cut-power-to-the-police-station-on-arrears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जदार पुलिस, अंधेरे में डूबा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जदार पुलिस, अंधेरे में डूबा थाना
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
लोगों को कानून का पाठ पढ़ाने वाली खाकी खुद विद्युत निगम के नियमों में उलझ गई है। पांच साल से बिजली का बिल जमा नहीं किए जाने पर निगम ने थाने का कनेक्शन काट दिया। नाराज एसओ ने निगम के कर्मचारियों को मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे डाली।
शनिवार को विद्युत निगम के जेई अनिल कुमार और संविदा कर्मचारी अमरीश ने थाने पहुंचकर बकाया बिल के कारण बिजली का कनेक्शन काट दिया। बिजली कट जाने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने कनेक्शन नहीं जोड़ने पर विद्युत निगम के कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी।
वहीं, पुलिसकर्मियों ने संविदा कर्मचारी लक्ष्मीकांत शर्मा को थाने लाकर कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाया, लेकिन संविदा कर्मी ने एसडीओ और जेई के आदेश पर ही कनेक्शन जोड़ने की बात कही। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि थाने पर पांच साल से करीब 80 हजार रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन
बिल जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन बिजली बिल जमा नही किया गया। जेई अनिल कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष ने कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि थाने पर बकाया बिल की जानकारी नहीं है।