{"_id":"678abcbc76c73a8bf00adc8d","slug":"current-passed-through-the-gym-equipment-from-the-transformer-kept-in-the-open-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106692-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर से जिम के उपकरणों में उतरा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर से जिम के उपकरणों में उतरा करंट
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के मोहल्ला अंसार नगर में खुले में रखे ट्रांसफार्मर से जिम में रखे उपकरणों में करंट उतर आया। व्यायाम कर रहें लोगों ने बाहर निकलकर जान बचाई। स्थानीय लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर आबादी के बीच से विद्युत ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की है।
मोहल्ला अंसार नगर निवासी राहुल मीणा, बाबर, सादिक, शकील, सनी ढिगान, फजर, सोनू गोस्वामी ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ले में खुले में ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इसके तार भी जर्जर हो चुके हैं। इसके चलते हादसा होने की संभावना बनी रहती है।
इसके बराबर में एक जिम संचालित है। इसमें लोग व्यायाम करने आते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार को बारिश के चलते जिम में रखे उपकरणों में करंट दौड़ गया। व्यायाम कर रहे लोगों ने बाहर निकलकर जान बचाई। आरोप है कि कई बार स्थानीय लोग ऊर्जा निगम को इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इसे लेकर लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम नारायणी भाटिया से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।