{"_id":"6a27fe6718f30a78900d3c84","slug":"cultural-evening-mesmerized-by-the-performances-of-folk-songs-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1212398-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सांस्कृतिक संध्या...लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सांस्कृतिक संध्या...लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध किया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकार अनुमेहा गुप्ता ने मधुर लोकगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रोताओं ने लोक संस्कृति से सराबोर गीतों का भरपूर आनंद लिया।
अनुमेहा गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ माता नौचंडी को समर्पित भजन द्वारे तिहरे भई भीड़ है नौचंडी देवी से... किया। इसके बाद उन्होंने चुनरी कहे न रंगायो, नौचंदी मेलवा में धनिया हेरईली हो, काले भंवरे ने कली चटकाई... मैं गोरी सैयां काले मिले मेरो ऐसो नसीब...और कोठे ऊपर कोठरी, मैं उस पर रेल चला दूंगी...जैसे लोकप्रिय लोकगीत प्रस्तुत किए।
दूरदर्शन से जुड़े सत्यम शिवम सुंदर ने ढोलक, चंद्रेश पांडेय ने हारमोनियम और कुलदीप सैनी ने ऑक्टोपैड पर शानदार संगत कर प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाया। लोकगीतों की सुरीली धुनों और कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुति ने सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। इस अवसर पर राकेश गौड़, नरेंद्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल, नासिर सैफी आदि लोग मौजूद रहे।