फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CTET: Due to lack of time, students said the paper was difficult

सीटीईटी : समय का रहा अभाव, छात्रों ने कठिन बताया पेपर

Mon, 22 Jan 2024 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
CTET: Due to lack of time, students said the paper was difficult
मेरठ। सीबीएसई की ओर से रविवार को जिले के 40 केंद्रों पर आयोजित हुई सीटीईटी की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने पेपर को कठिन बताया तो किसी ने समय कम होने की बात कही।
विज्ञापन

सीटीईटी की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू हुई। पहली पाली में 22131 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिनमें से 85 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं द्वितीय पाली में 8648 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे जिनमें से 81 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा का स्तर मॉडरेट था और गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पेपर कठिन रहा। पेपर में कुछ प्रश्नों को घुमाकर भी पूछा गया था। प्रत्येक केंद्र पर बॉयोमेट्रिक्स की व्यवस्था रही। सुबह की पाली में सर्दी के चलते परीक्षार्थियों को केंद्र पर पहुंचने में परेशानी भी हुई। कुछ जगहों पर आने जाने के लिए वाहन देरी से मिले। वहीं पर्यवेक्षक की टीम 40 केंद्रों पर रही और निरीक्षण भी किया गया। मुख्य द्वार पर परीक्षा प्रवेश पत्र में जरूरी चीजें देखी गई और फोटो मिलान के बाद प्रवेश दिया गया। प्रत्येक केंद्र पर प्रवेश के समय बायोमेट्रिक की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे का होना चाहिए पेपर
पेपर का समय बढ़ाकर तीन घंटे करना चाहिए। पेपर हल करने में काफी समय लग जाता है। - रितिका राणा
कठिन रहा पेपर
पेपर गत वर्ष के मुकाबले कठिन रहा और प्रश्न भी घुमाकर पूछे गए। समय का भी अभाव रहा। - नीतू
पेपर अच्छा रहा
पेपर-टू का आयोजन इस साल पहले किया गया था, लेकिन इससे पेपर के स्तर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। पेपर काफी अच्छा रहा। - स्नेहा
सिलेबस से आया पूरा पेपर
परीक्षा का पूरा पैटर्न सिलेबस पर आधारित था कुछ अलग से नहीं पूछा गया। परीक्षा काफी अच्छी रही। - ईशिका

ऑटो चालकों ने काटी चांदी
जिले में 40 केंद्रों पर रविवार को सीटीईटी की परीक्षा कराई गई। जिले में बागपत जिले के छात्र-छात्राओं का भी केंद्र बनाया गया था। इस दौरान केंद्रों तक पहुंचने के लिए ऑटो चालकों ने छात्र-छात्राओं से दो-तीन गुना तक किराया वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed