{"_id":"5fa06a2e8ebc3e9bc4245ead","slug":"crushing-starts-in-daurala-sakauti-and-nanglamal-sugar-mill-laward-news-mrt509225098","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला, सकौती व नंगलामल चीनी मिल में पेराई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला, सकौती व नंगलामल चीनी मिल में पेराई शुरू
विज्ञापन
दौराला। दौराला, सकौती एवं नंगलामल चीनी मिल के पेराई सत्र का सोमवार को शुभारंभ हो गया। मिल में सबसे पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
दौराला चीनी मिल के 89वें पेराई सत्र का शुभारंभ मंत्रोच्चार से किया गया। मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे कस्बा दौराला के किसान ताहर सिंह का श्रीराम समूह के सीनियर एमडी एवं सीईओ आलोक बी श्रीराम ने माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। यहां एमडी माधव बी, अक्षयधर रुद्र, रोहन बी आदि भी शामिल हुए। मिल उपाध्यक्ष संजय रस्तोगी व महाप्रबंधक संजीव खाटियान ने बताया कि चीनी मिल द्वारा वर्ष 2019-20 का समस्त गन्ना मूल्य व समिति अंशदान का भुगतान किया जा चुका है। पेराई सत्र 2020-21 के लिए चीनी मिल द्वारा 161 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। मिल ने एक व दो नवंबर को एक लाख 1600 क्विंटल का इंडेंट जारी किया। 116 क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद शुरू की गई है।
वहीं, सकौती स्थित आईपीएल ग्रुप की चीनी मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ पंडित गोविंद शरण मिश्रा ने हवन के साथ कराया। यजमान मिल के प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र कुमार खोखर रहे। यहां गन्ना प्रबंधक जितेंद्र मलिक, डीजीएम प्रोडक्शन विनय चौधरी, मुख्य अभियंता यश सोलंकी, अकाउंट हेड बृजेश गुप्ता, एसीएम अमित राणा, विवेक राणा, संदीप शर्मा, सचिन बालियान, सुमेर सिंह, राजीव बालियान शामिल रहे। प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र सिंह खोखर ने कहा कि पांच नवंबर से चीनी मिल क्षमता अनुसार पेराई शुरू कर देगी। इसके अतिरिक्त दौराला के व्यापार संघ अध्यक्ष ठाकुर हरपाल सिंह चौहान, मुनेंद्र, सचिन उपाध्याय ने चीनी मिल के अधिकारियों से हादसों पर रोक लगाने के लिए ट्रकों में ओवरलोड गन्ने न भरे जाने की अपील की।
विज्ञापन
उधर, नंगलामल शुगर मिल में हवन पूजन के बाद उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा, डीसीओ डॉ. दुष्यंत कुमार, मिल के जीएम वाईडी मिश्रा, गन्ना महाप्रबंधक एलडी शर्मा, गण्यमान्य लोगों एवं किसानों ने कैन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इससे पूर्व मिल में बैलगाड़ी लेकर मिल गेट पर पहुंचे किसान महफूज अली रछौती तथा रियाजुल गोकुलपुर को पुरस्कार व शाल भेंटकर सम्मानित किया। यूनिट हेड वाईडी शर्मा ने बताया कि इस वर्ष मिल ने एक नवंबर से पेराई सत्र शुरू किया है। मिल क्षेत्र में 120 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां मनोज तोमर सिसौली बैंक वाले, शमशाद सैफी, अभिषेक तोमर, सचिन त्यागी, मूले डीलर पचगांव, सहकारी गन्ना समिति मेरठ के अधिकारीगण और क्षेत्र के गणमान्य किसान उपस्थित रहे।