फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crushing season in sugar mills extended in the district due to rain.

Meerut News: जनपद में बारिश के कारण चीनी मिलों में पेराई सत्र आगे बढ़ाया

Fri, 30 Oct 2026 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Crushing season in sugar mills extended in the district due to rain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना/माछरा/मुंडाली/दौराला। क्षेत्र में दो दिन लगातार हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण गन्ने की छिलाई और खेतों से बाहर निकालने में परेशानी हो रही है। गन्ना क्रय केंद्रों पर भी जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है। इसे देखते हुए जनपद की चीनी मिलों ने भी गन्ना पेराई के निर्धारित समय को आगे बढ़ा दिया है।
मवाना शुगर वर्क्स के पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ में लगातार वर्षा और खराब मौसम के कारण विलंब हो गया है। मिल का संचालन 2 नवंबर से होना था, पर 29 व 30 अक्तूबर की भारी बारिश से गन्ने की कटाई-छिलाई रुक गई है। इससे मिल को गन्ने की आपूर्ति प्रभावित होगी। महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि बारिश से मिल परिसर में बेगास गीली हो गई है। कई क्रय-केंद्रों पर तौल कार्य भी संभव नहीं है। मिल संचालन की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, नंगलामल शुगर मिल का पेराई सत्र पहले 2 नवंबर को शुरू होना प्रस्तावित था। खराब मौसम और क्रय केंद्रों पर कीचड़ के कारण इसे टाल दिया गया है। अब मिल का पेराई सत्र 5 से 7 नवंबर के बीच शुरू होने की संभावना है। नंगलामल शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जलभराव के कारण 2 नवंबर को पेराई सत्र शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण खेतों में जलभराव होने से दौराला चीनी मिल का पेराई सत्र अब 6 नवंबर से शुरू होगा। पहले मिल प्रबंधन ने 2 नवंबर को पेराई सत्र का शुभारंभ करने की तैयारी की थी, लेकिन लगातार बारिश के चलते खेतों में गन्ने की कटाई और ढुलाई प्रभावित होने की आशंका के चलते तारीख बढ़ा दी गई है। चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक आरएस सहरावत ने के अनुसार पेराई सत्र शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाह्य क्रय केंद्रों पर तौल कांटे स्थापित कर दिए गए हैं। पर्ची प्राप्त होने के बाद ही गन्ने की छिलाई करें।


वहीं, सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल में शुक्रवार को मिल परिसर में हवन-पूजन कर नए पेराई सत्र के निर्विघ्न संचालन की कामना की गई। चेन कैरियर में गन्ना डालकर सत्र की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। वेद प्रकाश मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ अखंड रामायण पाठ और हवन-पूजन कराया। प्रधान प्रबंधक संदीप पंवार मुख्य यजमान थे। उन्होंने बताया कि मिल जल्द ही पेराई शुरू करेगी। गन्ना प्रबंधक जितेंद्र पूनिया ने किसानों से अपील की कि पर्ची मिलने पर निर्धारित तिथि पर साफ-सुथरा गन्ना तौल केंद्रों पर लाएं। इस अवसर पर अनुज मलिक, बृजेश गुप्ता, वीरेंद्र राणा, अमित राणा, आदेश चौधरी समेत जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed