{"_id":"6a4297c56b3693c1200e2141","slug":"crowds-of-up-si-physical-exam-candidates-were-seen-on-trains-and-roadways-buses-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1230804-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी एसआई फिजिकल परीक्षार्थियों की ट्रेन और रोडवेज बसों में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी एसआई फिजिकल परीक्षार्थियों की ट्रेन और रोडवेज बसों में रही भीड़
विज्ञापन
- दोपहर 12:30 बजे से ढाई बजे तक रोडवेज को लगानी पड़ी अतिरिक्त बसें
- मेरठ से बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ और अन्य शहरों के लिए भेजी गई बसें
- नेटवर्क दिक्कत के चलते बस स्टैंड में ही काटने पर टिकट
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। यूपी एसआई की फिजिकल परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या का असर मेरठ में ट्रेन और बसों पर भी देखने को मिला। सोमवार दोपहर के समय जहां मेरठ सिटी स्टेशन पर ट्रेनों में भीड़ रही, वहीं भैसाली और सोहराबगेट डिपो बस अड्डे पर यात्रियों की भरमार रही। परिवहन निगम को यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी।
हुआ यूं कि मेरठ में रुड़की रोड पर छठी वाहिनी पीएसी के मैदान में उप्र एसआई की फिजिकल परीक्षा हुई। जिसमें सैकड़ों परीक्षार्थियों ने भाग लिया। सोमवार सुबह से दोपहर तक परीक्षा पूरी करने के बाद परीक्षार्थी अपने घर वापस लौटने के लिए मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर लगभग एक घंटे तक स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। यहां से सहारनपुर और दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। इसके अलावा परिवहन निगम के भैसाली और सोहराबगेट डिपो बस अड्डे पर दोपहर लगभग 12:30 बजे परीक्षार्थियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई।
परिवहन निगम के अधिकारियों ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तत्काल अतिरिक्त बसें लगा दी। सोहराब गेट डिपो बस अड्डे से सबसे अधिक यात्री बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, बुलंदशहर जाने वाले रहे। इसलिए रोडवेज के अधिकारियों ने परीक्षार्थियों के लिए ही स्पेशल बसें चलाई। सोहराबगेट डिपो इंचार्ज महेश शर्मा ने कहा कि दोपहर के लगभग दो घंटे तक बसों में अधिक भीड़ रही। इस दौरान बस भरने में पांच मिनट भी नहीं लगे। यात्रियों में सीटों को लेकर मारामारी रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भीड़ अधिक होने पर बस अड्डे पर ही काटे गए टिकट
- मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत और यात्रियों की भीड़ के चलते सभी यात्रियों के टिकट सोहराब गेट बस अड्डे में ही बनाए गए। ताकि आगे चलकर यात्री टिकट बनाने में कोई दिक्कत न हो। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सफर के दौरान टिकट मशीन में कुछ स्थानों पर नेटवर्क की दिक्कत होती है। काफी यात्री किराया ऑनलाइन करते हैं। नेटवर्क न होने के कारण टिकट नहीं हो पाता है। इसलिए बस अड्डे में ही टिकट दिए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -