{"_id":"6a9ae0f1257d93af26093166","slug":"crowds-of-devotees-throng-the-janmashtami-fair-amidst-the-rain-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106385-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बारिश के बीच जन्माष्टमी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बारिश के बीच जन्माष्टमी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
दौराला। शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मेले और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश के बावजूद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की प्रतिमाओं को झूला झुलाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरुण शर्मा और विकास गुप्ता ने बताया कि मेले में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सपा विधायक अतुल प्रधान, पूर्व भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सोम और बसपा प्रत्याशी विनीत भराला ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। मंदिर कमेटी की ओर से अतिथियों को शील्ड और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
पंडित शिवम शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। देर रात तक मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजनों की प्रस्तुति होती रही। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस मौके पर शिवकुमार शर्मा, जितेंद्र रस्तोगी, धर्मेंद्र रस्तोगी, मंगूमल शर्मा, शिवम शर्मा, अक्षय शर्मा, बीना शर्मा, आरती चौहान, अंकित कश्यप, सुमित चौहान, लोकेश चौहान, राकेश गुप्ता, सुंदर गुप्ता आदि का सहयोग रहा।