फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowds of devotees gathered for Ram Janmotsav and Navratri festival.

Meerut News: राम जन्मोत्सव व नवरात्रि महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 23 Mar 2026 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered for Ram Janmotsav and Navratri festival.
हस्तिनापुर के रामलीला मैदान में दुर्गा पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव एवं चैत्र नवरात्रि महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां भगवती दुर्गा की विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
पांडव सेना के निदेशक रणधीर नाथ उपाध्याय ने बताया कि चैत्र मास में मनाए जाने वाले श्रीराम जन्मोत्सव और दुर्गा पूजा का भारतीय संस्कृति में विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। यह पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति का संगम है, जिसमें भक्त पूरे विधिविधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव के दिन भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और श्रद्धालु उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन


वहीं चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा कर साधना, संयम और शक्ति की आराधना की जाती है। अनीता उपाध्याय ने बताया कि सच्चे मन से की गई पूजा से कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महोत्सव का उद्देश्य समाज में धर्म, नैतिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed