फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowds of devotees gathered at the Kanthi Mata fair.

Meerut News: कंठी माता मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 25 May 2026 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered at the Kanthi Mata fair.
- कंठी माता पर प्रसाद चढ़ाकर मांगी मन्नत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बा खरखौदा में आयोजित दो दिवसीय कंठी माता मेले के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी और मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसाद भी चढ़ाया।
सैकड़ों वर्षों से लगातार चला आ रहा यह मेला हिंदुओं का ही नहीं बल्कि सर्व समाज का मेला है। इसके आयोजन में सभी धर्म के लोग सहयोग करते हैं। लोगों का मानना है कि यह मेला काफी प्राचीन समय से चला आ रहा है। मंदिर की मान्यता है कि जो श्रद्धालु इस मंदिर में सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं उनकी मुराद पूरी होती है। बीमार लोग भी इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते हैं। नारियल व प्रसाद के साथ मंदिर में शराब भी चढ़ाई जाती है।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया कि मनोकामना पूर्ण होने पर आसपास सहित दूसरे प्रदेश व अन्य जिलों से भी लोग मेले में पहुंचते हैं। मुख्य रूप से यहां नारियल चुनरी व प्रसाद ही चढ़ाया जाता है लेकिन इसके बावजूद इस मंदिर में प्रसाद के रूप में काफी मात्रा में शराब भी चढ़ाई जाती है। इस वर्ष करीब 300 लीटर शराब प्रसाद के रूप में चढ़ाई गई। समिति अध्यक्ष ने बताया कि चढ़ावे में आई शराब को एक ड्रम में इकट्ठा किया गया। बाद में इच्छित श्रद्धालुओं को इसे प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब होगा मेले का समापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष के अनुसार सोमवार शाम मेले का समापन हो गया। मेले का शुभारंभ करने से पहले मूर्तियां मंदिर परिसर में लाई गई। समापन के बाद मूर्तियों को ससम्मान मंदिर से उठाकर निर्धारित स्थान पर रखा गया।



राहगीरों को पिलाया शरबत

कंठी माता मेले में कई स्थानों पर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। जिला पंचायत सदस्य गोपाल प्रधान के नेतृत्व में शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को ठंडा दूध व शरबत पिलाया गया। जिसका शुभारंभ बसपा मंडल प्रभारी सुभाष प्रधान और जिला संयोजक बाबूराम जाटव ने शरबत पिलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed