{"_id":"69c30373cea789785b08e0b7","slug":"crowds-gathered-at-gas-agencies-server-down-increased-problems-meerut-news-c-72-1-mct1004-150661-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, सर्वर डाउन होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, सर्वर डाउन होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
गढ़ रोड पंचशील कालोनी स्थित मीरा गैस व भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लगी कतार में खड
- फोटो : samvad
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बुकिंग सर्वर बुधवार को एक बार फिर जवाब दे गए जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन बुकिंग न हो पाने के कारण लोग सुबह से ही शारदा रोड, हापुड़ अड्डा, बेगमपुल, गढ़ रोड और घंटाघर स्थित गैस एजेंसियों पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते एजेंसियों के बाहर ऑफलाइन बुकिंग के लिए लंबी लाइनें लग गईं। नौचंदी मैदान और शारदा रोड पर सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही।
इसी बीच तेल कंपनियों ने घरेलू गैस की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब आपकी अगली बुकिंग लास्ट डिलीवरी की तारीख से तय होगी। यदि आप निर्धारित समय से पहले बुकिंग का प्रयास करेंगे तो सिस्टम उसे ऑटोमैटिक ब्लॉक कर देगा।
कमर्शियल कनेक्शनों का ब्योरा तलब
वहीं जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) विनय कुमार सिंह ने व्यवस्था को पूरी तरह ऑनलाइन करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से कॉमर्शियल कनेक्शनों का डेटा मांगा है। सीएमओ, बीएसए और जिला अस्पतालों के अधीक्षकों को पत्र लिखकर पूछा गया है कि उनके मेस में कितने कॉमर्शियल कनेक्शन सक्रिय हैं। हालांकि अभी तक बीएसए की ओर से जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। शासन की मंशा है कि अस्पतालों और स्कूलों को प्राथमिकता पर गैस मिले, लेकिन यह केवल ऑनलाइन बुकिंग के जरिए ही संभव होगा। पूर्ति विभाग ने कॉमर्शियल सिलेंडर की 20 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए फाइल जिलाधिकारी कार्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
नए बुकिंग नियम: एक नजर में
14.2 किलोग्राम सिलेंडर के लिए:
ग्रामीण क्षेत्र : अब 45 दिन के बजाय 25 दिन पर बुकिंग होगी
शहरी क्षेत्र (सिंगल सिलेंडर) : 25 दिन के अंतराल पर बुकिंग।
शहरी क्षेत्र (डबल सिलेंडर): 35 दिन के अंतराल पर बुकिंग।
उज्ज्वला योजना लाभार्थी: 45 दिन बाद ही कर सकेंगे अगली बुकिंग।
छोटे व कंपोजिट सिलेंडर के लिए यह है नियम
मेरठ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नमो जैन ने बताया कि 5 किलो सिलेंडर की बुकिंग के लिए शहरी क्षेत्र में 9 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 16 दिन का अंतराल है। वहीं 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर की बुकिंग शहरी क्षेत्र में 18 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 32 दिन के अंतराल पर हो सकेगी। बुकिंग की समय सीमा आपकी पिछली डिलीवरी की तारीख से गिनी जाएगी। निर्धारित दिनों से पहले किया गया बुकिंग प्रयास सफल नहीं होगा।