फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowd of devotees gathered to listen to Bhagwat Katha

भागवत कथा सुनने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 20 Aug 2025 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered to listen to Bhagwat Katha
मेरठ। नगर निगम स्थित बाबा झारखंडी महादेव शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में दूसरे दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। इस दौरान वृंदावन से पधारे डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने दूसरे दिन की कथा सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने दूसरे दिन प्रभु के वाराह अवतार, कपिलोपाख्यान एवं ध्रुव चरित्र का विवरण करते हुए बताया ध्रुव ने अपनी सौतेली मां की बातों के बाद भगवान का भजन करने का निर्णय लिया। नारद मुनि से कहा कि उत्तानपाद की दो पत्नियां थीं सुनीति और सुरुचि। सुनिति के बेटे का नाम ध्रुव था और सुरुचि के बेटे का नाम उत्तम था। एक बार उत्तानपाद सिंहासन पर बैठे हुए थे। ध्रुव भी खेलते हुए राजमहल में पहुंच गए। उस समय उनकी अवस्था पांच वर्ष की थी।
विज्ञापन

उत्तम राजा उत्तानपाद की गोदी में बैठा हुआ था। ध्रुव भी राजा की गोदी में चढ़ने का प्रयास करने लगे। उन्होंने कहा कि सुरुचि को अपने सौभाग्य का इतना अभिमान था कि उसने ध्रुव को डांटा इस गोद में चढ़ने का तेरा अधिकार नहीं है। अगर इस गोद में चढ़ना है तो पहले भगवान का भजन करके इस शरीर का त्याग कर और फिर मेरे गर्भ से जन्म लेकर मेरा पुत्र बन। तब तू इस गोद में बैठने का अधिकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्रुव रोते हुए अपनी मां के पास आये। मां को सारी व्यथा सुनाई। सुनीति ने सुरुचि के लिये कटु-शब्द नहीं बोले, उसे लगा यदि मैं उसकी बुराई करुंगी तो ध्रुव के मन में हमेशा के लिये वैर-भाव के संस्कार जग जाएंगे। सुनिति ने कहा ध्रुव तेरी विमाता ने जो कहा है, सही कहा है। बेटे यदि भिक्षा मांगनी है तो फिर भगवान से ही क्यों न मांगी जाये। भगवान तुझ पर कृपा करेंगे, तुझे प्रेम से बुलायेंगे, गोद में भी बिठाएंगे। इस मौके पर अशोक कुमार, अनिल रस्तोगी, अरुण अग्रवाल, अमन अग्रवाल, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed