फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowd of devotees gathered in temples on the first day of New Year

Meerut News: नव वर्ष के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Thu, 02 Jan 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in temples on the first day of New Year
- बाबा औघड़नाथ मंदिर में हुआ भगवान का विशेष शृंगार, काली माता मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को शहर के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर अपने परिवार के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की। सुबह की आरती के बाद भगवान का विशेष शृंगार किया गया।
औघड़नाथ मंदिर में सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ आनी शुरू हो गई। औघड़नाथ मंदिर के राधा गोविंद मंदिर में भगवान का विशेष शृंगार किया गया व फूल बंग्ला बनाया गया। अध्यक्ष सतीष सिंघल ने बताया कि सुबह 4 बजे भोलेबाबा की आरती की गई। बाबा का जलाभिषेक किया गया। मंदिरों को फूलाें से सजाया गया। छप्पन भोग लगाए गए। सुबह 4 बजे से रात्रि दस बजे तक लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया। सदर स्थित कालीमाता मंदिर में भी लोगों की भीड़ लगी रही। सुबह से लोग यहां मां का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंचे। इसके अलावा सदर स्थित बिल्वेश्वर नाथ मंदिर, शास्त्रीनगर स्थित शिव मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन


जैन मंदिर में हुआ शांति विधान का आयोजन
मेरठ। शहर के जैन मंदिर में भी नववर्ष के मौके पर विशेष आयोजन हुए। असौड़ा हाउस स्थित जैन मंंदिर में नव वर्ष के आगमन पर भक्ति भाव से सामूहिक शांतिधारा अभिषेक नित्य नियम पूजा एवं शांति विधान का आयोजन किया गया। सभी में सामूहिक आरती हर्षोल्लास के साथ हुई। शांतिधारा का सौभाग्य नवीन जैन, अनुपम जैन, सुरेश जैन, अर्पित जैन को मिला। मंदिर परिसर में विनोद जैन, मनोज जैन, कपिल जैन, रमेश जैन, संजय जैन, अमित जैन, राजव जैन, प्रतीक जैन, उमेश जैन, शुभम जैन आदि ने अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्कों में लगी रही लोगों की भीड़
मेरठ। नव वर्ष के पहले दिन शहर के सभी पार्कों में भी लोग परिवार सहित मौज मस्ती करते नजर आए। छावनी स्थित गांधी बाग में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। लोग परिवार सहित पार्क में पहुंचे। यहां गांधी बाग में पुरुषों, महिलाओं और छोटे बच्चों ने जमकर मस्ती की और पार्कों में लगे झूलों का आनंद उठाया। लोग यहां बोटिंग भी करते नजर आए। सूरजकुंड स्थित पार्क में भी लोगों की भीड़ रही। छोटे छोटे बच्चे खेलकर अपना समय व्यतीत करते रहे। पार्क के बाहर लगे चाट पकौड़ी व अन्य खाद्य पदार्थों का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed