फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowd of BJP workers jammed the expressway

Meerut News: भाजपाइयों की भीड़ से जाम हुआ एक्सप्रेसवे

Sun, 28 Dec 2025 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Crowd of BJP workers jammed the expressway
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए काशी टोल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं के वाहनों से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

- टोल की तीनों लेन भाजपा कार्यकर्ताओं से घिरी रहीं, यातायात पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे
-फोटो
मेरठ। कंकरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए काशी टोल प्लाजा पर उमड़ी भाजपाइयों की भीड़ से एक्सप्रेस वे जाम हो गया। करीब 15-20 मिनट तक यहां जाम के हालात बने रहे। कई वाहन जाम में फंसे रहे।
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आतिशबाजी,ढोल नगाडों और फूलों से जोरदार स्वागत किया। स्वागत के लिए भाजपा के कई विधायक मंडल अध्यक्ष सहित शहर और देहात क्षेत्र से सैंकडों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान भाजपाइयों के वाहनों की एक्सप्रेसवे पर कतार लग गई। जिससे एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए काशी टोल पर मंच तैयार किया गया था। 11 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता काशी टोल पर पहुंचने शुरू हो गए। तीन बजे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी काशी टोल पर पहुंचे उनका स्वागत करने के लिए भाजपाई उमड़ पडे। मंच पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के सैकडों वाहन एक्सप्रेसवे पर खड़े होने के कारण दिल्ली से मेरठ आने वाला मार्ग बाधित हो गया। काशी टोल प्लाजा की तीन टोल लाइनों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का कब्जा रहा। यातायात पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती नजर आई। इस दौरान राज्यमंत्री डा सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक संगीत सोम, मोहिउददीनपुर गन्ना समिति के चेयरमैन दीपक राणा,प्रवेश गुमी, पीयूष शास्त्री, दीपक शर्मा, विजय नामदेव, अनुज तोमर सहित सैंकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपील करते नजर आए पदाधिकारी
भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से काफिले में चलने के दौरान खिडकियों से न निकलने और हुड़दंग न करने की अपील करते दिखाई दिए। मंच संचालन कर रहे भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि विपक्षी पार्टियों की सोशल मीडिया टीम भाजपा के खिलाफ अभियान चलाकर बदनाम करने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed