{"_id":"666f4e29dbb5dc771f00b965","slug":"crowd-gathered-in-the-markets-till-late-night-for-shopping-meerut-news-c-26-1-sal1002-122852-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाजारों में खरीदारी के लिए देर रात तक उमड़ी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाजारों में खरीदारी के लिए देर रात तक उमड़ी रही भीड़
Mon, 17 Jun 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
शामली दिल्ली रोड पर ईद पर कुर्बानी के लिये बकरे बेचने के लिये पहुचे लोग
शामली। देर रात तक जिलेभर के बाजारों में बकरीद की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। लोगों ने शीर के सामान के अलावा कपड़ों की भी खरीदारी की।
शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, कबाड़ी बाजार, नेहरु मार्केट में अधिक भीड़ रही। लोग कपड़ों के अलावा काजू, किशमिश, गोला और अन्य सामग्री खरीदते नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शौकीन कैरानवी ने बताया कि ईदगाह में सुबह 6:30 बजे बकरीद की नमाज अता की जाएगी।
विभिन्न स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान
शामली के अलावा कैराना, कांधला, जलालाबाद और अन्य स्थानों पर बकरीद के मद्देनजर सफाई अभियान चलाया। नालों व मार्गों की सफाई की गई। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने भी कई स्थानों का जायजा लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।