फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowd gathered at the funeral of the youths who died in the accident

Meerut Accident: हादसे में मृत युवकों के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, रोते-रोते बेहोश हो गईं महिलाएं

Fri, 10 Feb 2023 06:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 10 Feb 2023 06:21 PM IST
सार

Meerut Accident : हादसे में मृत युवकों के अंतिम संस्कार में भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं रोते-रोते महिलाएं बेहोश हो गईं।

विज्ञापन
Crowd gathered at the funeral of the youths who died in the accident
सिसौला खुर्द में दो युवकों के अंतिम संस्कार में शामिल ग्रामीणों की भीड़

विस्तार

मेरठ जनपद में मेरठ-बागपत मार्ग पर बुधवार रात गांव बाफर स्थित मंडप के सामने कार की टक्कर से विकास (40) और वरुण (16) की मौत हो गई थी। एक अन्य घायल महिन्द्र की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद दो मृतकों का अंतिम संस्कार गांव सिसौला खुर्द में किया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


गांव सिसौला खुर्द निवासी प्रभात का विवाह बुधवार को गांव किठौली निवासी धीर सिंह की पुत्री प्रिया से हो रहा था। विवाह कार्यक्रम मेरठ बागपत मार्ग पर गांव बाफर में स्थित एक मंडप में चल रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे मंडप के सामने चढ़त हो रही थी। इस दौरान मेरठ की और से आई तेज रफ्तार ईको कार ने बरातियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में छह बाराती घायल हो गए थे। इसमें विकास पुत्र ओमकार निवासी सिसौला खुर्द और वरुण पुत्र रवि किरण निवासी सिसौला खुर्द की मौत हो गई थी। महिन्द्र निवासी औरंगाबाद बुलंदशहर की अस्पताल में मौत हो गई। मोहित पुत्र सतीश, योगेश पुत्र कृष्ण और अर्पित पुत्र मोनू का उपचार मेरठ में चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दरोगा सुसाइड मामला: घटना को सात घंटे तक छिपाते रहे परिजन, ऐसे खुला केस,आखिरी बार पत्नी के साथ दिखे थे इंद्रजीत
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर विकास और वरुण के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। घर की महिलाएं रोते-रोते बेहोश हो गईं। दोनों शव एक ही समय उनके घरों से अंतिम संस्कार के लिए निकले तो ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार, दुर्घटना की रिपोर्ट वरुण के पिता रवि किरण ने दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: UP: बहुत बहादुर थे दरोगा इंद्रजीत, फिर क्यों उजाड़ ली जिंदगी, उठ रहे बड़े सवाल, जल्द खुलेगा सुसाइड का असली राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed