फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crores spent on restoring history; department overlooked drainage.

Meerut News: इतिहास संवारने में करोड़ों किए खर्च, जल निकासी भूला विभाग

Tue, 28 Jul 2026 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Crores spent on restoring history; department overlooked drainage.
प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के समीप पर्यटन विभाग द्वारा बनवाए गए शिलालेख से रुकी बारिश के पा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर को उसकी प्राचीन पहचान से जोड़ने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए गए। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए गए। सड़कों के किनारे बड़े-बड़े शिलापट्ट लगवाए गए, जिन पर हस्तिनापुर के प्राचीन इतिहास को दर्शाने वाले शिलालेख और तस्वीरें उकेरी गई हैं। विकास कार्यों के जरिए नगरी को आकर्षक रूप देने का प्रयास तो किया गया लेकिन बारिश के पानी की निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।
बारिश होते ही कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाता है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने वाले लोगों के साथ वाहन चालकों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़क किनारे जमा पानी के कारण कीचड़ की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

स्थानीय सुदेश कुमार, दिनेश शर्मा, मुकेश शांडिल्य आदि का कहना है कि पर्यटन विभाग द्वारा नगरी को सुंदर बनाने के लिए शिलापट्ट, चित्र और अन्य सजावटी कार्यों पर लाखों रुपये खर्च किए गए लेकिन मूलभूत सुविधा जल निकासी पर ध्यान नहीं दिया गया। बारिश के दौरान सड़कों पर जमा पानी विकास कार्यों की गुणवत्ता और योजना पर भी सवाल खड़े कर रहा है। यदि पर्यटन विभाग ने विकास कार्यों की योजना बनाते समय जल निकासी की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया होता तो आज यह समस्या नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान...
नगर पंचायत द्वारा करीब वर्ष पूर्व सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। पर्यटन विभाग द्वारा पानी निकासी प्रभावित की गई। नगर पंचायत की टीम से पानी निकासी की व्यवस्था कराई गई है। पर्यटन विभाग से लिखित में जवाब मांगा जाएगा। -सुधा खटीक, अध्यक्ष, हस्तिनापुर

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के समीप पर्यटन विभाग द्वारा बनवाए गए शिलालेख से रुकी बारिश के पा

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के समीप पर्यटन विभाग द्वारा बनवाए गए शिलालेख से रुकी बारिश के पा

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के समीप पर्यटन विभाग द्वारा बनवाए गए शिलालेख से रुकी बारिश के पा

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के समीप पर्यटन विभाग द्वारा बनवाए गए शिलालेख से रुकी बारिश के पा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed