फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crores cheated on the name of lucky draw in meerut

लकी ड्रॉ के नाम पर करोड़ों की ठगी, चल रही है पूछताछ  

Mon, 26 Aug 2019 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Crores cheated on the name of lucky draw in meerut
डेमो - फोटो : डेमो

बाइक बोट के बाद एक और कंपनी द्वारा मेरठ समेत आसपास के जिलों में लकी ड्रॉ के नाम पर ठगी का मामले सामने आया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार मेरठ में अभी तक आठ करोड़ से ज्यादा की ठगी का अनुमान है। गिरफ्तार छह आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी एएन सिंह के अनुसार रविवार सुबह परतापुर के रिठानी में आंबेडकर इंटर कॉलेज में छापा मारा गया। सूचना थी कि यहां कृष्णा ग्रुप इंटरप्राइजेज द्वारा अवैध रूप से लकी ड्रा कूपन निकाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मौके से पांच हजार से ज्यादा लकी ड्रा कूपन और रजिस्टर बरामद किए गए। मुख्य आरोपी पवन, रवि ,पंकज, बबलू ,संजय, अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि संजय काला निवासी लिसाड़ी गेट फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे यहां करीब 15 माह से यह धंधा कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफारी, स्कॉर्पियो, ट्रैक्टर, बाइक, एसी, रेफ्रीजिरेटर (फ्रिज) आदि लकी ड्रा में निकालने का झांसा देकर प्रत्येक सदस्य से एक हजार रुपये प्रतिमाह लेते थे। अभी तक 51 सौ से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके थे। 

रविवार सुबह आंबेडकर इंटर कॉलेज में लोगों को इनाम बांटे जाने थे। लेकिन किसी को इनाम नहीं बांटे गए। जिसके बाद लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम व एसपी सिटी को कॉल की थी।


पुलिस के अनुसार ये गैंग बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद में भी ठगी कर चुका है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मुख्य आरोपी पवन करीब तीन साल में 19 करोड़ से ज्यादा की पूंजी जमा कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed