फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crops submerged in Kaland due to broken tracks, road also destroyed

Meerut News: पटरी टूटने से कालंद में फसल जलमग्न, सड़क भी ध्वस्त

Tue, 02 Dec 2025 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Crops submerged in Kaland due to broken tracks, road also destroyed
सरधना। गांव कालंद के रजबहे की पटरी टूटन से किसानों की फसल हुई जलमग्न। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कालंद गांव में रजबहे की पटरी टूटने से कई किसानों के सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। पानी का बहाव इतना अधिक था कि किनारे बनी पक्की सड़क भी पानी के साथ बह गई। इससे कई गांवों का संपर्क आपस में कट गया। घटना के बाद ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कालंद गांव से गुजरने वाला रजबहा राइट जोली आसपास के कई गांवों के किसानों के खेतों की सिंचाई का मुख्य साधन है। रजबहे के किनारे से गुजरने वाली पक्की सड़क भी गांवों को जोड़ती है। दो दिन पूर्व रात में अचानक रजबहा किसान खालिद के नलकूप के पास टूट गया। टूटी पटरी से सरताज, मन्नान सहित कई किसानों के सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भर गया। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। वहीं पास में स्थित ईलमचंद का कोल्हू भी पानी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। तेज बहाव के चलते रजबहे के किनारे बनी पक्की सड़क भी टूटकर बह गई। इससे गांवों का संपर्क बाधित हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार रातभर खेतों में पानी भरता रहा। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो नुकसान का पता चला। सिंचाई विभाग को सूचना देकर पानी बंद कराया गया लेकिन सूचना देने के बावजूद विभागीय कर्मचारी दो दिन तक मौके पर नहीं पहुंचे। किसानों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद मंगलवार को सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रजबहे की मरम्मत शुरू कराई। फिलहाल रजबहा और रास्ता दोनों बंद हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पटरी दुरुस्त कराने और संपर्क मार्ग बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed