फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crop waving in Jagriti Vihar Extension, crisis on plan

जागृति विहार एक्सटेंशन में लहरा रही फसल, योजना पर संकट

Sun, 04 Jul 2021 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Crop waving in Jagriti Vihar Extension, crisis on plan
जागृति विहार एक्सटेंशन में लहरा रही फसल, योजना पर संकट
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में किसानों ने एक बार फिर फसल की बुवाई कर आवास विकास के अधिकारियों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। आवास विकास की प्राथमिकता में शामिल इस योजना में हाल ही में 307 प्लाट निकाले गए थे, जिसमें लोगों ने रुचि दिखाते हुए 2300 आवेदन किए। सेक्टर पांच और दो में फसल लहरा रही है। इस पर कब्जा लेने गए अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। इससे पहले आवास विकास अधिकारी जमीन पर कब्जा के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिख चुके हैं।
कई बार आवास विकास अधिकारी योजना को आगे बढ़ाने के लिए प्लॉट के लिए आवेदन निकाल चुके हैं, लेकिन हर बार ड्रा करने में मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। किसान बढ़े हुए प्रतिकर सहित अन्य मांगों के लिए अधिकारियों से मिल चुके हैं। इस पर शासन में भी कई बार वार्ता की जा चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है। सेक्टर पांच में प्लाट आवंटित करने के बाद यहां पर कब्जा नहीं मिल रहा है। ऐसे में आवंटी कोर्ट का दरवाजा खटखटा कर आवास विकास को कटघरे में खड़ा करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

सेक्टर दो में 200 प्लाट और पांच में स्कूल का प्लाट
इस योजना में सेक्टर-पांच में जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि भौतिक कब्जा विशेष भूमि अध्याप्ति के जरिए परिषद को मिला हुआ है। सेक्टर पांच में शैक्षिक संस्थान मैसर्स मेरठ पब्लिक स्कूल ट्रस्ट को प्लॉट 5/1 आवंटित किया हुआ है। इस पर कब्जा लेने के लिए प्रयास किया गया लेकिन विफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि ज्ञानेंद्र, रामसिंह, श्रीपाल, राजेंद्र आदि काजीपुर के किसानों द्वारा खेती की जा रही है। सेक्टर दो में भी फसल खड़ी है। यहां 200 प्लाट निकालकर आवास विकास ने नई मुश्किलें खड़ी कर ली हैं। यहां कब्जा मिलने के बाद ही आवास विकास प्लाट के लिए ड्रा कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed